फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mantra given to win civic elections

निकाय चुनाव में जीत हासिल करने का दिया मंत्र

Thu, 27 Oct 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mantra given to win civic elections
राबर्ट्सगंज पुसौली स्थित भाजपा जिला कार्यालय में निकाय चुनाव को लेकर बैठक को संबोधित करती राज्य - फोटो : SONBHADRA
नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। चुनाव की रूपरेखा तय करने के लिए बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र दिया गया। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में जुटने की अपील की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद व नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज चुनाव प्रभारी दर्शना सिंह और काशी क्षेत्र के महामंत्री जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव की तैयारी में लगने की बात कहीं। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में जीत का परचम लहराना है।
विज्ञापन

नगर पालिका के साथ ही साथ जिले की नौ नगर पंचायतों और सभी वार्डों में जीत दर्ज करने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर अब तक सभी चुनावों को भाजपा जीती है। उसी प्रकार नगर निकाय चुनाव में भी जीत का परचम सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री संजीव गोंड, विधायक अनिल कुमार मौर्य, भूपेश चौबे, रामदुलारे गोंड ने भी चुनाव में जीत हासिल करने का मंत्र दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष रुद्र देव दुबे, आरएन पाठक, ओंकार केशरी, वीरेंद्र जायसवाल, देवेंद्र पटेल, प्राणमती देवी, अजीत रावत, शारदा खरवार आदि रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने की। संचालन रामसुंदर निषाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed