फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Manin Swami Vivekananda's birth anniversary as National Youth Day

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनीं स्वामी विवेकानंद की जयंती

Sun, 12 Jan 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Manin Swami Vivekananda's birth anniversary as National Youth Day
म्योरपुर विकास खण्ड के खाड़पाथर के पंडित जगत नारायण शुक्ल इंटरमीडिएट कालेज में नरोशुल्क स्वास्?
सोनभद्र। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को रविवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। युवाओं से विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया गया। जयंती के अवसर पर लोगों में मिष्ठान वितरित किया गया।
विज्ञापन

युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं ने राबट्र्सगंज स्थित विकेकानंद प्रेक्षागृह में विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा आपस में मिठाई बांटकर जयंती मनाई। युवक मंगल दल के जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय व पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने कहा कि सच्चाई के लिए कुछ भी छोड़ देना चाहिए, पर किसी के लिए भी सच्चाई नहीं छोडना चाहिए। जिला महामंत्री नागेन्द्र मोदनाल व जिलामंत्री मनोज कुमार दीक्षित ने स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया। इस अवसर पर चतरा ब्लाक प्रभारी चन्द्रभान गुप्ता, सदर ब्लाक अध्यक्ष शाहिद खान, छबिनाथ पटेल, राजेश गुप्ता, सत्यदेव, आदर्श मौर्या, धीरज मोदनवाल, अमरेश पटेल आदि रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की ओर से राबट्र्सगंज नगर स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाया गया। महासभा के जिलाध्यक्ष रतन श्रीवास्तव ने कहा कि 12 जनवरी को स्वामी जी का जन्मदिवस युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत को सशक्त और गौरवशाली बनाने के लिए स्वामी विवेकानंद के आचरण को अपनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी विनोद श्रीवास्तव, सभासद नातिक अशरफ, विशाल श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, दयाशंकर, अनिल, उत्कर्ष, सौरभ, अभिषेक सिन्हा आदि उपस्थित रहे। संचालन गिरीश लहरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय राबटर्सगंज में विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्र निर्माण के लिये चुनौतीपूर्ण युवा शक्ति विषय पर संगोष्ठी की गई। कार्यंक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. वत्सला दयाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र डॉ. वंदना और डॉ. गिरीश कुमार ने कहा कि एक समय में एक काम करों और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओं। जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं सकते। इस अवसर पर डॉ. दिलीप कुमार सिंह, रवीन्द्र यादव, मंजूषा राय आदि उपस्थित रहे। संचालन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा. आनंद कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed