{"_id":"5fb0010f8ebc3e3b4b41a4f1","slug":"mani-hanuman-jayanti-with-pooja-recitation-sonbhadra-news-vns5582553171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान चालिसा, आरती के बीच मनी हनुमान जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान चालिसा, आरती के बीच मनी हनुमान जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में स्थित हनुमान मंदिरों में शुक्रवार को पूजा पाठ के साथ हनुमान जयंती शुक्रवार को मनाई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सुंदर कांड, बजरंग बाण एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। कई स्थानों पर भंडारा में हुआ।
हाथीनाला स्थित पंचमुखी मंदिर में रविवार को भंडारा का आयोजन होगा। घोरावल: हनुमान मंदिरों में हनुमान जंयती मनाई गई। नगर के संकट मोचन मंदिर, महुआंव पांडेय गांव के श्री संकट मोचन मंदिर में पूजन अर्चन हुआ। आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर रामअनुजधर द्विवेदी, रामजी, कृष्ण द्विवेदी, जगदीश शर्मा, वेदांती राम पाठक, कामेश्व द्विवेदी मौजूद रहे। सलखन: प्राचीन हनुमान मंदिर मारकुंडी, पटवध पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती मनाई गई। इस मौके पर योगेंद्र बहादुर सिंह, नरसिंह कुशवाहा, रामलाल दुबे मौजूद रहे। डाला: हाथीनाला पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर 24 घंटे अखंड रामायण पाठ हुआ। रविवार को छप्पन भोग लगाकर भव्य भंडारे का प्रसाद वितरण होगा। इस दौरान मंदिर को सजाया गया था। मंदिर के प्रमुख पुजारी इंद्र भूषण दास ने बताया कि रविवार को हनुमान जी के समक्ष छप्पन भोग लगाकर विशाल भंडारा होगा। इस दौरान मानस तिवारी, संजीव त्रिपाठी, नरेंद्र, राजू, संदीप सिंह, रवि, अभिषेक मौजूद रहे। बभनी: मोटकी मुकुट पहाड़ी हनुमान मंदिर में इस वर्ष मेला नहीं लगा। हनुमानजी के पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
बभनी। मोटकी पहाड़ी पर विगत कई वर्षो से लग रहे मेला इस बार नहीं लगा। इससे गन्ना किसानों को काफी क्षति हुई। किसान अशोक, सुग्रीव, लालता, शंभू, चरन सिंह, संदीप, भैरो सिह, अर्जन सिंह ने बताया कि साल भर इस दिन का इंतजार करते हैं जहां पर अच्छे पैसों में गन्ना की बिक्री हो जाती है। गन्ना छत्तीसगढ़ से भी आता था। लेकिन मेला न लगने से किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। उधर गुड़ वाली जलेबी समेत अन्य मिठाइयों की भी दुकान नहीं लगी।