फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Manbads beat up three including real brothers

मनबढ़ों ने सगे भाइयों समेत तीन को पीटा

Sat, 05 Feb 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Manbads beat up three including real brothers
सदर कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में शनिवार को मनबढ़ों नेे लाठी-डंडे से सगे भाइयों समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर हमलावर फरार हो गए। घायलों ने कोतवाली जाकर पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलकअप से कुछ लोग एक बोलेरो और ऑटो में सवार होकर सदर कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरा गांव में स्थित कंडाकोट पहाड़ी पर विराजमान बाबा भोलेनाथ का पूजन अर्चन करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में उरमौरा गांव के पास बोलेरो सवार लोगों को रोक कर कुछ युवक विवाद करने लगे। इस दौरान तीन-चार युवकों ने लाठी-डंडे से बेलकप गांव निवासी बृजेश यादव 23, उसके भाई संदीप यादव 20 और राहुल शर्मा 18 को पीट कर फरार हो गए। कोतवाली पहुंच कर घायलों ने तहरीर दी। बृजेश ने बताया कि विपक्षीगणों ने अनायास उन लोगों की पिटाई की है। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा का कहना है कि पिटाई करने वालों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed