फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mamta is ashamed... newborn buried immediately after birth

Sonebhadra News: ममता शर्मसार... पैदा होते ही नवजात को कर दिया दफन

Sun, 21 Sep 2025 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mamta is ashamed... newborn buried immediately after birth
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के अगोरी दुर्ग के पास शनिवार को इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सड़क के किनारे खड़ी बोलेरो में महिला का प्रसव कराया।
विज्ञापन

इसके बाद नवजात को गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। आधे घंटे तक बच्चे की सांसें चलती रहीं, इसके बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बोलेरो सवार कौन थे, नवजात को जिंदा दफनाने के दावों में कितनी सच्चाई है? पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोपहर बाद सफेद रंग की एक बोलेरो से कुछ लोग अगोरी दुर्ग के पास सुनसान जगह पर पहुंचे और उसे सड़क किनारे खेत में खड़ा कर दिया। ग्रामीणों का दावा है कि बोलेरो में ही एक महिला का प्रसव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नवजात को जिंदा हालत में ही खेत में मिट्टी खोदकर दफन कर दिया। इसके बाद बोलेरो लेकर वहां से भाग निकले। दीनू यादव आदि ग्रामीणों का दावा है कि यह देखकर जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो बच्चा जिंदा था। लगभग आधे घंटे तक बच्चा जिंदा रहा।

इसके बाद उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पांडेय ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक जुगैल को मौके पर घटना की जांच के लिए भेजा गया है। उनके जरिए जो जानकारी सामने आएगी उसके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed