फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Making the road before Muharram

मोहर्रम से पहले बनाई जाए सड़क

Wed, 23 Sep 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 23 Sep 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Making the road before Muharram
राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में रामलीला मैदान के सामने निर्माण के लिए सड़क खोदकर छोड़ने और गिराए गए सोलंग से आवागमन प्रभावित होने से क्षुब्ध युवाओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। युवाओं ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ नारेबाजी की। चेताया कि यदि मोहर्रम के पहले सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो बाजार में आवागमन पूरी तरह से ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


रामलीला मैदान के सामने रोडवेज बस स्टैंड मार्ग से होते हुए दीपनगर पोखरे वाली रोड होकर चरतल्ला तक की सड़क का निर्माण दो विभागों के वर्चस्व के जंग की भेंट चढ़ गया है। इस मार्ग के निर्माण के लिए जहां नगर पालिका ने बीआरजीएफ से टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली थी और निर्माण शुरू कराया जाना था वहीं डूडा ने बगैर नगर पालिका से अनुमति लिये करीब 60 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। बाद में नगर पालिका चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता की शिकायत पर काम जिला प्रशासन ने बंद करा दिया। 
विज्ञापन


इधर ठेकेदार ने निर्माण शुरू कराने के साथ ही सड़क को जेसीबी से खोदवा दिया था और सड़क के किनारे कई जगहों पर सोलंग गिरा दिया। अब काम बंद होने और सोलंग के तितर-बितर होने से राहगीर आए दिन गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। बुधवार को युवाओं ने रोडवेज बस स्टैंड के पास विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में इरफानुल्लाह खां, मनीष अग्रहरि, अनूप दूबे सादिक खां, शबी खां, मोहम्मद मसूद, अजीत, सुनील कुमार, शेख शहाबुद्दीन, इमरान खां, रोशन खां, शहबाज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed