फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Make adequate arrangements for lighting and security at the ghats

घाटों पर करें प्रकाश और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम

Fri, 28 Oct 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Make adequate arrangements for lighting and security at the ghats
ओबरा के सेक्टर तीन रेणुका नदी छठ घाट का निरीक्षण करते एडीएम सहदेव मिश्रा एवं एएसपी कालू सिंह। - फोटो : SONBHADRA
छठ पूजा को लेकर प्रशासन भी सतर्क है। शुक्रवार को एडीएम सहदेव मिश्र और एएसपी कालू सिंह ने चोपन, डाला और ओबरा में छठ पूजा वाले घाटों का निरीक्षण किया। वहां सुरक्षा, सफाई, प्रकाश सहित अन्य व्यवस्थाओं का हाल जाना। संबंधितों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

ओबरा के सेक्टर तीन स्थित रेणुका नदी छठ घाट पर निरीक्षण के बाद अफसरों ने ईओ अमित सिंह से आवश्यक जानकारी ली। श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। ईओ अमित सिंह ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से नगर के रेणुका नदी छठ घाट, सेक्टर 09 करुणेश्वर महादेव मंदिर, आरती चित्र मंदिर ग्राउंड, मालवीय नगर, ओबरा डैम, बिल्ली पोखरा, वीआईपी गेस्ट हाऊस के पीछे आदि स्थानों पर समुचित व्यवस्था कराई जा रही है। सभी स्थानों पर लगभग 550 टेंट व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रेणुका नदी छठ घाट एवं ओबरा डैम पर गोताखोरों की भी व्यवस्था की गई है। भारी भीड़ में सु क्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल के साथ पीएसी तैनात रहेगी। छठ घाट पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक ओबरा मिथिलेश मिश्रा, कस्बा चौकी इंचार्ज अमित त्रिपाठी, नगर पंचायत लिपिक महेंद्र प्रसाद, महारुद्र सेवा समिति के अध्यक्ष टीपू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाला नगर पंचायत अंतर्गत अफसरों ने कुरदहवा नाला व सेक्टर बी काली मंदिर छठ घाट पहुंचकर मौका मुआयना करते हुए व्रती महिलाओं के लिए आने जाने वाली सड़कों की मरम्मत और नाले में जाली लगने लगवाने को कहा। इस अवसर पर जय मां छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष अरुण मिश्रा, संदीप सिंह पटेल, विशाल गुप्ता, रिशु केसरी, राहुल बैगा, मान सिंह गोंड, गब्बर गोंड आदि मौजूद रहे।
चोपन में सोन नदी के घाट का जायजा लेते हुए पर्याप्त सुरक्षा व प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली, ईओ महेंद्र सिंह, अंकित पांडेय, मनोज शुक्ला, आर्यन दुबे, अनीश अहमद आदि उपस्थित रहे।

झालरों से बढ़ी घाटों की रौनक
दुद्धी कस्बा के शिवाजी तालाब पर छठ घाट के लिए पूरी तरह से तैयार हो गए हैं। घाटों के अलावा शिवाजी तालाब रोड, दुद्धी रामनगर रोड झालर व रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। घाटों पर स्वर्णकार संघ दुद्धी द्वारा छठ घाट पर दुर्गा पूजा के लिए मंच बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए कलाकारों के अलावा दूसरे राज्यों के कलाकार भी बुलाए गए हैं। दुद्धी छठ घाट पर जय बजरंग अखाड़ा समिति की तरफ से साफ सफाई, टेंट शामियाना, डेकोरेशन, साउंड पूर्ण रूप से तैयार किए गए हैं। समिति की तरफ से घाटों पर फोटो खींचना मना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed