फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Makar Sankranti festival celebrating with enthusiasm

हर्षोल्लास के साथ मना मकर संक्रांति का पर्व

Wed, 14 Jan 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला Updated Wed, 14 Jan 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti festival celebrating with enthusiasm
मकर संक्रांति का पर्व बुधवार को आस्था और विश्वास के साथ मनाया गया। लोगों ने विभिन्न नदियों में स्नान किया, दानपुण्य किया और खिचड़ी का स्वाद चखा। कई जगहों पर कुश्ती, दंगल का भी आयोजन हुआ। बच्चों ने जमकर पतंगबाजी की। जरूरतमंदों में कंबल वितरित हुआ।
विज्ञापन


लोढ़ी गांव में कुश्ती का आयोजन हुआ। यहां पहली कुश्ती मिर्जापुर जिले के हाजीपुर निवासी पहलवान चिनिया और बनारस के राजेश के बीच कुश्ती हुई। इसमें चिनिया पहलवान विजयी हुआ।
विज्ञापन


दूसरी कुश्ती 22 सौ रुपये की कुश्ती झरौली के शिवशंकर और हाजीपुर के दिलीप के बीच हुआ। इसमें शिवशंकर ने बाजी मारी। इस मौके पर भाजपा नेता गोविंद यादव, प्रधान शमशेर सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा, बिंदू जायसवाल, मन्नू यादव, शीतल यादव मौजूद रहे। संचालन राजकुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कम्हारी में प्रधान उर्मिला सिंह द्वारा दंगल का आयोजन हुआ। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने पहलवानाेें को साफा पहना कर कुश्ती का शुभारंभ कराया। वैनी संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र के गोटीबांध, बलियारी और कजरा में मेला लगा। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार कनहर नदी के तट पर मकर संक्रांति पर्व पर बुधवार को मेले का आयोजन किया गया। लोगों ने नदी में डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त किया। पुरोहितों को चूड़ा-दही खिलाकर, तिल और खिचड़ी का दान देकर अन्न ग्रहण किया।

चोपन प्रतिनिधि के अनुसार मकर संक्रांति पर सोन नदी में स्नान करके लोगों ने पुरोहितों को दान कर पुण्य कमाया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर स्थित सोन नदी किनारे शीतला मंदिर पर सामूहिक खिचड़ी का आयोजन किया गया। वहीं लाखन बाबा मंदिर पर अखंड हरिकीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। रामगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार पर्व पर सिद्देश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से शिवाला गांव में आयोजित मेले में सांसद छोटेलाल खरवार ने 51 जरूरतमंदों को कंबल दिया।


यह मेला दो दिनों तक चलेगा। इस मौके पर संरक्षक भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे, आलोक सिंह, अजीत चौबे, दिलीप चौबे, अरुण कुमार तिवारी मौजूद रहे। ओबरा प्रतिनिधि के अनुसार  मकर संक्रांति पर जगह-जगह गरीबों को खिचड़ी खिलाई कई और कंबल, कपड़ों का वितरण हुआ। शिशु शिक्षा निकेतन स्कूल में लायंस क्लब के सदस्यों ने जरूरतमंदों में पांच सौ कंबल बांटा। गीता मंदिर में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक प्रशासन नंदलाल प्रसाद और महाप्रबंधक ‘ब’ संग्राम प्रसाद की अध्यक्षता में गरीबों को एक हजार कंबल का वितरण किया गया। हनुमान मंदिर और आर्य समाज चौराहे पर भंडारे का आयोजन कर जरूरतमंदों को खिचड़ी खिलाई गई। इस अवसर पर डीडी गुप्ता, एसपी यादव, राम विलास अग्रवाल, वीएन सिंह,  एलबी यादव,  आरपी मल्ल, शिवाजी त्रिपाठी, एमके सचान, शशि श्रीवास्तव, वीरेंद्र श्रीवास्तव, धुरंधर शर्मा, दीन दयाल केशरी, राजू वैश्य, नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी, सचिव अभिलाषा यादव, विजय शंकर यादव, प्रमोद, विनोद अनिल रहे। क्रशर क्षेत्र में मुन्ना जायसवाल और सुभाष पाल ने तीन सौ मजदूरों को कंबल बांटा। इस मौके पर मिथिलेश पाल, महानंद सिंह, राजेश भारती, एसएन पांडेय, नरेंद्र पाल  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed