{"_id":"5e1f5a3c8ebc3e4b08726439","slug":"makar-sankranti-celebrated-in-sonbhadra-sonbhadra-news-vns5053939172","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना स्नान, दान का पर्व मकर संक्रांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना स्नान, दान का पर्व मकर संक्रांति
विज्ञापन
लोढ़ी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मकर संक्रांति पर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। स्नान, दान का पर्व मकर संक्रांति बुधवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। सुबह स्नान कर लोगों ने ब्राह्मणों के साथ दीन दुखियों में अन्न दान किया। कई स्थान पर खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद स्वरूप खिचड़ी ग्रहण किया। मकर संक्रांति पर लोगों ने पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। बाजार में खाद्य पदार्थो की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही। जिला अस्पताल के समीप हनुमान मंदिर पर मकर संक्रांति पर सामाजिक कार्यकर्ताओं की तरफ से खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने खिचड़ी ग्रहण किया। मकर संक्रांति के महत्ता के बारें में लोगों को जानकारी दी गई।
आयोजक अरुण चौबे व उमाकांत मिश्र ने बताया कि मंदिर पर विगत तीन वर्ष से मकर संक्रांति पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया जा रहा है। मकर संक्रांति का पर्व एक नया सवेरा होने का संदेश लेकर आता है। विभिन्न प्रदेशों में भिन्न.भिन्न नामों से जाना जाने वाला यह पर्व लोगों की संपन्नता का प्रतीक है। भगवान भास्कर के दक्षिणायन से उत्तरायण होने पर हमारे देश में यह पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर विधायक भूपेश चौबे, पीयूष त्रिपाठी, सुधीर मिश्रा, राहुल चतुर्वेदी, योगेश कुमार, डा.आशीष, डा.आनंद, प्रदीप जायसवाल, धनंजय पाठक आदि उपस्थित रहे। इसी तरह चंडी होटल स्थित वीर सावरकर शाखा पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। शशांक शेखर कात्यायन ने मकर संक्रांति पर्व पर प्रकाश डाला और इसकी महत्ता को बताया। इस अवसर पर उदय नारायण सिंह, नितीश, शिवशंकर, हर्ष, शिवप्रसाद, सौरभ जी, नंदलाल, आलोक, नीरज, संतोष, संगम आदि उपस्थित रहे।
डाला: मकर संक्रांति के अवसर पर बाड़ी स्थित शिव मंदिर पर ओबरा विधायक संजीव गोंड़ क तरफ से दिव्यांग, असहाय लोगों में कंबल वितरित किया गया। इसके बाद खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ओबरा चेयरमैन प्रानमती देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, प्रभाकर, सुखनंदन चौरासिया, सतीश पांडेय, धर्मराज सिंह, सुनील सिंह, उमेश सिंह, धुरंधर शर्मा, तेजवंत पांडेय, राकेश चन्द्रवंशी, राहुल भारती, परशुराम केशरी, मनोज सिंह, ओम प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
महुली: क्षेत्र स्थित ठेमा व कनहर नदी के संगम तट पर मकर संक्रांति के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। लोग नदी में स्नान कर दान करते हुए देखे गए। लोग कनहर की फैली रेत पर घोड़े एवं ऊंट की सवारी का आनंद लेते देखे गए। यहां अलसुबह से स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया। लोगों ने नदी स्नान के बाद गरीबों को दान भी किया। दोपहर दो बजे के बाद मेले में भीड़ का दबाव बढ़ जाने से वहां ठेलमठेल की स्थिति बन गई। खरमास बाद विवाह की तैयारियों में लगे वर व वधू पक्ष के परिजन मेले में एक दूसरे से गुफ्तगू करते देखे गए। विंढमगंज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, दुद्धी कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह मेला क्षेत्र में चक्रमण करते रहे।
एनटीपीसी रिहंद परियोजना में मकर संक्रांति पर्व पर स्पोट्र्स काउंसिल के तत्वावधान में बुधवार को परियोजना के स्टेडियम में पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक बालाजी आयंगर ने कार्यक्रम का शुभारम्भ परंपरागत ढंग से किया। पतंग महोत्सव में आवासीय परिसर स्थित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, परियोजना कर्मियों एवं उनके परिजनों ने पतंग उड़ाने का आनंद उठाया। पतंग उड़ाने वालों में आसमान की ऊँचाई को छूने की होड़ देखी गई। महोत्सव में भाग लेने वालों ने जमकर आनंद उठाया। इस दौरान पतंग एवं तिलकुट आदि की व्यवस्था स्पोट्र्स काउंसिल द्वारा की गई थी। इस अवसर पर महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, वर्तिका महिला मंडल की पदाधिकारी महिलाएं, स्पोर्ट्र्स काउंसिल रिहंदनगर के पदाधिकारी आदि के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहें। पर्व पर भाष्कर क्लब रिहंदनगर द्वारा संगम प्रेक्षागृह में दोपहर में खिचड़ी भोग का आयोजन भी किया गया। जिसमें काफी संख्या में रिहंदवासियों ने भाग लेकर खिचड़ीे भोग का आनंद उठाया।
मकर संक्रांति पर बुधवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ओबरा की ओर से चोपन रोड स्थित कार्यालय पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। यहां खिचड़ी भंडारा भी हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर पूजन वंदन व आरती के साथ हुआ। फिर लाई, च्यूड़ाू बांटकर खिचड़ी, कंबल बांटा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नंदलाल पाण्डेय ने कहा कि दूर दराज के ग्रामीणाचंल क्षेत्रों से आए गरीब, असहाय, जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। बताया इस वर्ष 600 जरूरतमंदों को खिचड़ी खिलाकर कंबल दिया गया। यहां महेंद्र पांडेय, देवानंद मिश्र, भोला दूबे, प्रभात पांडेय, प्रमोद शुक्ला, संजय दूबे, कृष्ण मोहन तिवारी, रामनाथ तिवारी, कृष्णकांत पांडेय, अनुराग मिश्रा, अगस्त शुक्ला, रमापति द्विवेदी, एसएन पांडेय, एसएन तिवारी, रमेश दूबे, कृष्णधर द्विवेदी, महेश कुमार पांडेय, एके पांडेय, एनएन तिवारी, विकास मिश्रा, एसके पाठक, मनोज दूबे, निलेश मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नरसिंह तिवारी व जयशंकर भारद्वाज ने किया। उधर मकर संक्रांति पर बुधवार को ओबरा थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने थाने के सामने स्थित हनुमान मंदिर पर गरीबों, बुजुर्गों को खिचड़ी प्रसाद खिलाया। कहा कि इस त्योहार के माध्यम सॎ गरीबों, असहायों की सेवा करना और उनके साथ मित्रवत व्यवहार स्थापित करना ही मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान रेणुका पार सहित ग्रामीण अंचलों से आये सैकड़ो जरूरतमंदों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से जुगैल के टोला पचपेड़िया में मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। इस दौरान सामूहिक भोज और जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक अजीत ने सामाजिक सद्भावना, समरसता और वर्तमान के भारतीय परिदृश्य पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर खंड कार्यवाह गणेश तिवारी, जिला समरसता प्रमुख अनिल, प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह तिवारी, विद्या शंकर पांडेय, जिला प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश, जनार्दन बैसवार, मोहित, गौरव विनोद, धर्मेंद्र सिंह, संजय जैन आदि उपस्थित रहे।

ओबरा के ब्राह्मण समाज कार्यालय पर खिचड़ी भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग।- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज बभनौली में मकर संक्रांति पर आयोजित सहभोज में शामिल लोग।- फोटो : SONBHADRA