फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Maintaining currency shortage

करेंसी की किल्लत बरकरार

Wed, 07 Dec 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Wed, 07 Dec 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Maintaining currency shortage
राबर्ट्सगंज में भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर उपभोक्ताओं की लगी कतार।

विज्ञापन
बैंकों में पर्याप्त करेंसी न होने के चलते अभी भी समस्याएं बरकरार है। 29 दिन बीतने के बाद भी बैंकों में किसी को भी पर्याप्त धन नहीं मिल रहा हैै। कुछ बैंक ऐसे है जो दस हजार रुपये दे रहे है। लेकिन कई बैंकों में दो से तीन हजार रुपये ही मिल रहे है। आठ नवंबर से अब तक बैंकों में करीब 30 करोड़ करेंसी पहुंची है। अभी 60 करोड़ करेंसी पहुंचेगी तब जाकर स्थिति सामान्य होगी। बुधवार को बैंकों और एटीएम से रुपये निकालने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

सुबह करीब नौ बजे से ठंड में राबर्ट्सगंज नगर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा समेेत अन्य बैंकों के बाहर लाइन में खड़े होने लगे थे। मंगलवार को बैंकों के बंद होने से अत्यधिक भीड़ रही। घंटों लाइन में खड़ा होने के बाद लोग काउंटर पर रुपये निकालने के लिए पहुंचे। प्राइवेट कुछ बैंकों में 24 हजार रुपये तक लोगों को मिला, लेकिन राष्ट्रीयकृत एक दो बैंकों को छोड़कर किसी बैंक में दस हजार रुपये से अधिक नहीं मिला। इसी तरह से घोरावल, शाहगंज, म्योरपुर, मधुपुर, रामगढ़, कोन, चोपन, ओबरा, दुद्धी, विण्ढमगंज, डाला, बभनी समेत अन्य कस्बों में स्थिति बैंकों का हाल रहा। यहां भी लोगों को रुपये निकालने के लिए घंटों बारी का इंतजार करना पड़ा। कुछ बैंकों में जरूरत के अनुसार रुपये न मिलने पर कुछ बैंककर्मियों और लोगों में नोकझोक भी हुई। लीड बैंक के मैनेजर करूणेश कुलश्रेष्ट ने बताया कि आठ नवंबर से सात नवंबर तक आरबीआई ने करीब 30 करोड़ करेंसी भेजा है। 60 करोड़ करेंसी आएगी तब स्थिति सामान्य होगी। उन्होंने बताया कि स्वाइप मशीन के लिए करीब एक हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके है। बुधवार को लगभग 28 करोड़ की निकासी और 12 करोड़ रुपये जमा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed