फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   mahila samet chaar logon ke khilaaph dhokhaadhadee ka kes

महिला समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

Mon, 25 Apr 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
mahila samet chaar logon ke khilaaph dhokhaadhadee ka kes
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पीड़िता मीना देवी की तहरीर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी वादिनी मीना देवी ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि उन्होंने 29 जुलाई 2004 को ग्राम गोरारी में आठ विस्वा भूमि अपने एक रिश्तेदार के साथ संयुक्त रूप से रजिस्टर्ड बैनामा जिरवादेवी से सह खातेदार के रूप में क्रय की थी। दोनों लोग 4-4 विस्वा पर काबिज दाखिल हो गए थे। उनके रिश्तेदार ने अपने हिस्से की भूमि कई लोगों को बेच दी। उनका आरोप है कि रिश्तेदार ने उसे क्षति पहुंचाने और स्वयं लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से उसके हिस्से में भी बैनामा कर दिय। पति ने जब खतौनी निकाली तब सच्चाई का पता चला। उन्होंने प्रार्थना पत्र के माध्यम से उपरोक्त कूटरचित बनाने की सूचना तहसीलदार राबर्ट्सगंज को दिया। तहसीलदार ने सभी प्रपत्रों का अवलोकन करते हुए नामांतरण आदेश को कियान्वयन एवं प्रभाव तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed