{"_id":"5157079025324787fd19984fcc9fe67c","slug":"mahavir-jayanti-was-coined-by-jaykare-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर महावीर के जयकारे से गूंजा नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर महावीर के जयकारे से गूंजा नगर
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 02 Apr 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज में गुरुवार को जैन समाज की ओर से महावीर स्वामी जयंती पर भव्य झांकी निकाली गई। झांकी के जरिए लोगों से नशा का त्याग करने की अपील की गई। महावीर स्वामी के जयकारे से समूचा नगर गूंज उठा। जैन साधना भवन में भंडारे का आयोजन किया गया।
सुबह करीब नौ बजे जैन साधना भवन से धूमधाम के साथ भव्य झांकी निकाली गई। सीएमओ दफ्तर, गुरुद्वारा, मेन चौक होते हुए पुन: झांकी जैन साधना भवन पहुंची। यहां विधिविधान से महावीर का पूजन-अर्चन किया गया। पूजन-अर्चन के बाद आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नशा का सेवन करने से विभिन्न प्रकार की बीमारी होती है, इसलिए नशा का त्याग करना जरूरी है। कहा कि दूसरे के दुख को खुद का समझ कर दूर करना चाहिए। ऐसा करने वालों की मदद ईश्वर स्वयं करता है। कहा कि महावीर स्वामी के दिखाए गए मार्ग पर चलने वाला प्राणी कभी भी परेशान नहीं हो सकता। सभी को जियो और जीने दो की राह पर चलने की जरूरत है। इसी में सभी का कल्याण है। इस मौके पर नपा अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, सत्यपाल जैन, राजेंद्र जैन, रतन लाल गर्ग, परमेश जैन, रामेश्वर जैन, पवन जैन, अशोक जैन, विकास मित्तल, पुनीत जैन मौजूद रहे।