फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mahatma Gandhi's idea to the whole world the message

महात्मा गांधी के विचार पूरी दुनिया के लिए संदेश

Sat, 03 Oct 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 03 Oct 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi's idea to the whole world the message
राष्ट्रपिता मोहन करम चंद गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस शुक्रवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन


सफाई अभियान और अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण किया गया। लोगों ने कहा कि गांधी और शास्त्री के मार्ग का अनुसरण करना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम जीएस प्रियदर्शी ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। 

समारोह को अपर जिलाधिकारी रामचंद्र ,डिप्टी कलेक्टर राजेंद्र प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया।

संचालन  सुरेश पाठक ने किया।  राबर्ट्सगंज स्थित जनपद न्यायालय में जिला जज धर्मवीर सिंह ने गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

राबर्ट्सगंज कचहरी  स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन भवन और सोनभद्र बार एसोसिएशन भवन पर गांधी और शास्त्री के जन्मदिवस पर क्रमश: अध्यक्ष सुधाकर मिश्र और ओम प्रकाश पाठक ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाला प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के स्कूल, कालेजों में उल्लासमय वातावरण में महापुरुषों की जयंती मनायी गई।

दुद्धी प्रतिनिधि के मुताबिक- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न विद्यालयों में भी जयंती मनाई गई।


करमा प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के सर्वजीत सिंह महाविद्यालय कोयलरिया में प्रबंधक विवेक कुमार सिंह, डा. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय दिलाही में प्रबंधक रामनिहोर यादव, मोती सिंह इंटर कालेज धौरहरा एवं मोती सिंह महाविद्यालय हिनौता के प्रबंधक डा. विजेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। चोपन, बभनी, खलियारी, केकराही, विंढमगंज, कोन, शाहगंज में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed