फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Magic driver raped student going to study in Sonbhadra accused arrested

पढ़ने जा रही छात्रा से मैजिक चालक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Nov 2020 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Magic driver raped student going to study in Sonbhadra accused arrested
बभनी। पढ़ने जा रही बीजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा के साथ मंगलवार को मैजिक चालक ने दुष्कर्म किया। नाबालिग पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी दुद्धी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की मंगलवार को अपने घर से पढ़ने के लिए मैजिक से स्कूल जा रही थी। आरोप है कि मैजिक चालक ने लड़की को सुनसान जंगल के किनारे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लड़की को उसके घर छोड़ दिया। लड़की ने घर जाने के बाद दूसरे दिन बुधवार को मां को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने घटना की सूचना 1090 पर दी। सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और लड़की से पूछताछ के बाद मुकदमा पंजीकृत कर लिया। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव ने बताया कि आरोपी रामजनम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed