फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   made aware of legal rights

विधिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Sun, 03 Apr 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
made aware of legal rights
विंढमगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार प्रथम के निर्देशन पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सलैयाडीह ग्राम पंचायत में स्थित कल्याण मंडम विंढमगंज में आयोजित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव पंकज कुमार ने बताया कि जिस समाज मे महिला जितनी सुरक्षित एवं स्वतंत्र होंगी, उस समाज मे महिला उतनी ही सशक्त होंगी। उन्होंने कहा कि संविधान में महिलाओं को बहुत से अधिकार प्रदान किये गए है। लेकिन उनका महत्व तभी है जब वह जागरूक हो। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की भी नितांत आवश्यकता है, तभी एक जीवंत समाज की परिकल्पना संभव है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य खुशहाल परिवार समृद्ध भारत है। वही उपजिलाधिकारी दुद्धी प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि महिला पुरुषों से अधिक शक्तिशाली है। इस मौके पर तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, विंढमगंज एसओ सूर्यभान सिंह, ग्राम प्रधान तारा देवी व वरिष्ठ लिपिक जहिरुल हसन जैदी, पीएलवी राजन चौबे, ओमप्रकाश,पुनीत चौबे, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed