फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Machines providing boost coal production

मशीनें मुहैया कराकर बढ़ाएंगे कोयला उत्पादन

Thu, 22 Jan 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 22 Jan 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
Machines providing boost coal production
देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के अध्यक्ष एस भट्टाचार्य ने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) परिक्षेत्र का दो दिवसीय दौरा कर उत्पादन की स्थिति जानी।
विज्ञापन


अधिकारियों के साथ बैठक कर बेहतर कार्य की रणनीति भी बनाई। कहा कि भारी मशीनों (एचईएमएम) की आपूर्ति एवं इनके सर्विस और मेंटिनेंस को बेहतर बनाकर कोयला उत्पादन बढ़ाया जाएगा। सीआईएल बिजली उत्पादन के लिए कोयले की बढ़ती मांग को पूरा करने को लेकर पूरी तरह प्रयासरत है।
विज्ञापन


गत पांच जनवरी को सीआईएल के अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के पश्चात पहली बार सिंगरौली पहंचे भट्टाचार्य ने एनसीएल के सीएमडी तापस कुमार नाग, निदेशक मंडल, बीईएमएल के अध्यक्ष पी द्वारकानाथ, एचईसी के अध्यक्ष अभिजीत घोष और सीआईएल के निदेशक (मार्केटिंग) बीके सक्सेना के साथ बुधवार शाम और गुरुवार की दोपहर बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एनसीएल को बीईएमएल तथा एचईसी की ओर से आपूर्ति की जा रही भारी मशीनों, कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) सहित मशीनों के कलपूर्जों से संबंधित सभी विषयों पर चर्चा की गई।


इस दौरान उत्पादन की बेहतरी को लेकर कई विभागीय निर्णय भी लिए गए। गुरुवार सुबह एनसीएल मुख्यालय स्थित केंद्रीय उत्खनन प्रशिक्षण संस्थान (सीईटीआई) में लगे डम्पर सिम्युलेटर का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि एनसीएल कोल इंडिया लिमिटेड की इकलौती ऐसी अनुषंगी कंपनी है, जहां डम्पर सिम्युलेटर लगाया गया है।

इसके जरिए डम्पर आपरेटरों को प्रशिक्षण दिया जाता है। निगाही परियोजना के खदान का भी निरीक्षण किया और जरूरी जानकारियां हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed