फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lover strangles young woman to death, dumps body in forest.

Sonebhadra News: प्रेमी ने गला घोंटकर की युवती की हत्या, जंगल में फेंका शव

Sun, 04 Oct 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Lover strangles young woman to death, dumps body in forest.
हाथीनाला। हथवानी-साऊडीह के जंगल में 26 सितंबर को युवती (22) का संदिग्ध हाल में मिले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने हथवानी निवासी मनोज कुमार उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मनोज का युवती से प्रेम संबंध था और उसे शक था कि वह किसी दूसरे युवक से भी फोन पर बातचीत करती है। इसी शक में उसने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी और शव जंगल में फेंक दिया। 26 सितंबर को हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी-साऊडीह के जंगल में युवती का शव मिला था। परिस्थितियां हत्या की ओर इशारा कर रही थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। एसओ विनोद कुमार यादव के मुताबिक, जांच के दौरान युवती के हथवानी निवासी मनोज कुमार उर्फ मुन्ना से प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली। शनिवार को पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि करीब दो माह से उसका युवती से प्रेम संबंध था। उसे शक था कि युवती किसी दूसरे युवक से भी बातचीत करने लगी है। इसी बात को लेकर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हाथीनाला एसओ ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed