फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   lover couple beat up young man: All three went for picnic, thrashed on charges of molestation deatined in sonbhadra

प्रेमी युगल ने युवक को पीटा: तीनों गए थे पिकनिक मनाने, छेड़खानी के आरोप में पिटाई, तीनों हिरासत में

Mon, 27 Dec 2021 01:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Dec 2021 01:03 AM IST
सार

दो युवक और एक युवती बाइक से हाथीनाला पिकनिक स्पॉट पर घूमने गए थे। इस दौरान उनके बीच विवाद हो गया था, जहां प्रेमी युगल ने साथ आए तीसरे युवक की पिटाई कर दी थी।

विज्ञापन
lover couple beat up young man: All three went for picnic, thrashed on charges of molestation deatined in sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के दुद्धी थाना क्षेत्र के हाथीनाला पिकनिक स्पॉट पर रविवार को घूमने आए दो युवक और एक युवती के बीच विवाद हो गया। प्रेमी-प्रेमिका ने छेड़खानी कर रहे अपने दोस्त की पिटाई कर दी। इससे खफा होकर युवक ने हाथीनाला थाने पहुंच कर लूट की सूचना दे दी।

विज्ञापन


लूट की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने आरोपी प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो लूट की खबर झूठी निकली। पुलिस अभी तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पिपरी थाना क्षेत्र के रेनुकूट के रहने वाले दो युवक और एक युवती बाइक से हाथीनाला पिकनिक स्पॉट पर घूमने गए थे। दोपहर करीब 12 बजे दोनों युवक और युवती नशीले पदार्थ का सेवन कर सड़क से करीब दो किलोमीटर दूर घने जंगल में चले गए। इस दौरान प्रेमी-प्रेमिका का साथ में गए युवक से विवाद हो गया। जिस पर दोनों ने युवक की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज युवक वहां से सीधे हाथीनाला थाने पहुंच गया और हजारों रुपये लूटने की सूचना दे दी। इस पर तुरंत दुद्धी पुलिस ने सवारी बस से नशे में धुत आरोपित युवक-युवती को हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद हाथीनाला पुलिस भी पीड़ित युवक को लेकर दुद्वी कोतवाली पहुंच गई। वहां से तीनों को हाथीनाला थाने लाकर पूछताछ की गई।

थानाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद ने बताया कि दोनों युवक और युवती एक-दूसरे को जानते हैं। पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा तो उसने अपने मित्र के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान युवक की जेब से करीब दस हजार रुपये गिर गए, जिसे उसने उठा लिए। इसके बाद उसमें से ढाई हजार देते हुए घर जाने की हिदायत देकर वहां से उसे भगाया था। पुलिस ने तीनों के परिवारवालों को सूचित कर थाने बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed