फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Loudspeakers removed from places of worship

उपासना स्थलों से हटाए गए लाउडस्पीकर

Wed, 27 Apr 2022 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Loudspeakers removed from places of worship
शक्तिनगर में उपासना स्थल से लाउडस्पीकर हटवाती पुलिस। - फोटो : SONBHADRA
शक्तिनगर पुलिस ने बुधवार को इलाके में मौजूद उपासना स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान सभी पक्षों को कोर्ट व शासन के आदेश की जानकारी दी गई। कार्रवाई बिना विरोध के संपन्न हो गई।
विज्ञापन

शासन के निर्देशों का पालन कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्र पुलिस बल के साथ धार्मिक स्थलों पर पहुंचे। सभी उपासना स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर उतारने की कार्रवाई शुरू हुई। चिल्काडांड़ मार्केट स्थित मस्जिद, एनटीपीसी आवासीय परिसर शिव मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किसी भी धर्म स्थल पर तेज आवाज वाले लाउड स्पीकर नहीं बजाए जाएंगे। ध्वनि की तीव्रता इतनी होगी कि परिसर के बाहर ना जाए। उन्होंने सभी धर्म गुरुओं से अपील की कि न्यायालय के आदेश का पालन करें और लाउड स्पीकर निर्धारित ध्वनि तीव्रता के अनुसार बजाएं। आदि शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर के पुजारी श्लोकी मिश्रा ने कहा कि मंदिरों में पूजा पाठ की सनातनी परंपरा है, जिसके अनुसार विधिवत पूजन किया जाता है। पूजा-पाठ भगवान तक अपनी बात पहुंचाने का माध्यम है, भगवान भक्त के भाव को समझते हैं, इसमें किसी तरह के शोर-शराबे की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed