{"_id":"62531bfe729f9f3eb52ab369","slug":"lord-shri-ram-s-ride-men-and-women-immersed-in-devotion-sonbhadra-news-vns6476560147","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु श्रीराम की निकली सवारी, भक्ति में डूबे नर-नारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु श्रीराम की निकली सवारी, भक्ति में डूबे नर-नारी
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में चैत्र रामनवमी पर निकली प्रभु श्रीराम की शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। रामनवमी पर रविवार को जिले में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे संग निकली शोभायात्रा में शामिल श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। जयकारे लगाते भक्त श्रीराम की भक्ति में झूमते रहे। हाथों में भगवा ध्वज लहरा रहा था तो दूसरे हाथ में तलवार चमक रहा था। जगह-जगह यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। युवाओं ने तलवार बाजी के माध्यम से शौर्य का प्रदर्शन किया।
श्रीराम दरबार अखाड़ा के बैनर तले शोभायात्रा विजयगढ़ टाकिज के समीप स्थित रामजानकी मंदिर से आरंभ हुई। यहां से धर्मशाला चौक, चंडी तिराहा, शीतला मंदिर चौक, बढ़ौली चौराहा, कचहरी, महिला थाना होते हुए वापस राम जानकी मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुआ। श्रीराम दरबार शोभायात्रा में भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। विभिन्न संगठनों की ओर से जगह-जगह जलपान, नाश्ता, शरबत आदि की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, विधायक भूपेश चौबे, धर्मवीर तिवारी, नपा के पूर्व चेयरमैन विजय कुमार जैन, प्रमोद गुप्ता, आलोक सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, कौशल शर्मा, विकास मित्तल, बलदेव सिंह, लवकुश, रवि पांडेय, हरीश, अवध, आशुतोष, कृष्णमुरारी गुप्ता, राकेश मेहता, अजीत रावत आदि शामिल रहे। घोरावल: बजरंग दल व विहिप के संयुक्त बैनर तले नगर के दशमिहवा तालाब पर स्थित रामेश्वर रामलीला मैदान से शोभायात्रा निकली। इसमें विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, संजय जायसवाल, बजरंग दल के विभाग संयोजक राजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य, विहिप जिला मंत्री नंदलाल उमर, प्रसून कुमार, रामानंद पांडेय, बाबूलाल शर्मा, कैलाश बैसवार, अरुण कुमार पांडेय, छोटू पटेल, मुनई मोदनवाल, संतोष बैसवार, शुभम आदि रहे। चोपन: नगर के कैलाश मंदिर पर विधि विधान से झंडा पूजन किया गया। इसके बाद शोभायात्रा प्रीतनगर से आरंभ हुई। कोरोना के कारण पिछले दो साल तक यात्रा स्थगित रही। इस बार पूरे भव्यता के साथ यात्रा निकाली गई। पूरे नगर को भगवा झंडे से भगवामय कर दिया गया था। नगरवासियों ने जगह-जगह शोभा यात्रा का फूलों से स्वागत किया। प्रीतनगर से कॉलोनी, अवकाश नगर, मेन मार्केट सहित अन्य क्षेत्रों से होते चोपन बैरियर पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश तिवारी, प्रदीप अग्रवाल, संजीव तिवारी, रामसुंदर निषाद, सुनील सिंह, जितेंद्र जायसवाल, नीरज भाटिया, महेंद्र केशरी, सतनाम सिंह, मोना दास, अजय सिंह, पिंटू जायसवाल, राजू चौरसिया, विकास चौबे, सुरेश जायसवाल, सुशील पांडेय, नरसिंह त्रिपाठी, मनोज शुक्ला आदि शामिल रहे।
दुद्धी की सड़कों पर उतरा रामभक्तों का रेला
दुद्धी/म्योरपुर/विंढमगंज। रामनवमी पर नगर की सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। युद्ध कलाओं के प्रदर्शन व मां काली, मां दुर्गा एवं श्रीरामलला के प्रतिमाओं के साथ निकली शोभा यात्रा में जय बजरंगी-जय हनुमान व हरि बोल के गगनभेदी नारेे गूंजते रहे।
विज्ञापन
जय बजरंग केंद्रीय अखाड़ा समिति के संयोजन में कई गांवों से करीब चालीस से अधिक अखाड़ों के कलाबाज रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां से जेबीएस की अगुवाई में लाठी, डंडा, भाला, तलवार आदि शस्त्रों के साथ उनका कारवां सड़क पर उतरा। शोभायात्रा में सबसे पहले बाइक सवार युवा शक्ति के लोग हाथों में तलवार लिए आगे चल रहे थे। उसके पीछे दुर्गावाहिनी का रेला चल रहा था। रानी लक्ष्मी बाई समेत अन्य वीरांगना का रूप धरी स्कूटी सवार दुर्गा वाहिनी की किशोरियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नगर के पंचदेव दुर्गा पूजा समिति, विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति, मां काली दुर्गा पूजा समिति समेत अन्य धार्मिक संस्थाओं के लोग शोभा यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा करते रहे। विधायक रामदुलार गोंड, जेबीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, रामलोचन तिवारी, इंद्रसेन भारत, दिनेश अग्रहरि, चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, राकेश श्रीवास्तव, रवींद्र जायसवाल, संजू तिवारी, रामपाल जौहरी, सुरेंद्र अग्रहरि, सुरेंद्र गुप्ता, आलोक अग्रहरि, सुनील जायसवाल, डॉ विनय, प्रदीप कुमार, कमल कानू, आलोक जायसवाल, पंकज जायसवाल, चेतन श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, दीपक शाह, चेतन श्रीवास्तव, पीयूष अग्रहरि, चंदन आदि शामिल रहे। म्योरपुर, कोन, विंढमगंज सहित अन्य क्षेत्रों में भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
मनमोहक झांकियों ने मोहा मन
शक्तिनगर। एनसीएल बीना व कृष्णशिला कोयला परियोजना आवासीय परिसर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में शोभा यात्रा निकाली गई। श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी पं. अजय शास्त्री ने श्रीराम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ किया। गाजे बाजे के साथ निकली यात्रा में भगवान शिव व पार्वती, श्री राम दरबार, राधा कृष्ण, काली मां की मनमोहक झांकिया सजा कर जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए भक्त बीना, कृष्णशिला कोयला परियोजना के आवासीय परिसरों, बस स्टैंड, बरवानी गांव का चक्रमण करते हुए बीना शापिंग सेंटर पहुंचे। इस दौरान मुख्य रूप से श्री राम दरबार यात्रा के संरक्षक कमल सिंह, अध्यक्ष लालसा राम, बांसी प्रधान प्रतिनिधि अरविंद केशरी, मनोज सिंह, राकेश शाहू, उपेंद्र कुशवाहा, राकेश सिंह, धर्मजीत सिंह, उमेश सिंह, विश्वजीत सिंह, रंजीत राय, बुधेश्वर सिंह, जयदीप कश्यप, संतोष प्रजापति, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।

राबर्ट्सगंज पुसौली भाजपा जिला कार्यालय में किसानों को सम्मानित करते भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौब?- फोटो : SONBHADRA

चोपन में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा में शामिल लोग।- फोटो : SONBHADRA

दुद्धी रामनवमी में निकली शोभा यात्रा में शामिल लोग।- फोटो : SONBHADRA

कोन में रामनवमी पर प्रभु श्रीराम की शोभा यात्रा में शामिल लोग।- फोटो : SONBHADRA

विण्ढमगंज क्षेत्र में रामनवमी पर प्रभुश्रीराम की निकली शोभा यात्रा ।- फोटो : SONBHADRA