{"_id":"6320c691f636ab71f1349138","slug":"long-queues-at-purchasing-centers-for-urea-sonbhadra-news-vns67407522","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया के लिए क्रय केंद्रों पर लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया के लिए क्रय केंद्रों पर लगी लंबी कतार
विज्ञापन
दुद्धी लैम्पस के बाहर यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की लगी भीड़
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारिता क्रय विक्रय केंद्र दुद्धी व लैंपस दुद्धी में यूरिया आते ही मंगलवार को किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोनों केंद्र पर पूरे दिन खाद पाने के लिए किसानों की लंबी कतार लगी रही। समय से पहले की खाद समाप्त हो गया, जिससे कई किसानों को मायूस लौटना पड़ा। विभाग की ओर से पर्याप्त यूरिया की आपूर्ति के दावों के बावजूद केंद्रों के बाहर लगी भीड़ देख लोग हैरान रहे।
इस वर्ष बारिश की कमी से फसल देर से रोपी गई है। बारिश के बाद किसान फसल में यूरिया का छिड़काव कर रहे हैं। रजखड़ निवासी किसान ओमप्रकाश, रमेश ने कहा कि लैंपस या क्रय केंद्र पर जब भी पहुंचते हैं यूरिया खाद के लिए लंबी कतार में लगना पड़ता है। दो बार इसी तरह लाइन में लगने पर दो बोरी यूरिया खाद मिला है।
क्रय केंद्र संचालक दशरथ कुमार ने कहा कि यूरिया ट्रक से आया तो उसे किसानों की भीड़ हो गई, जिससे समय से पहले ही समाप्त हो गया। जल्द ही यूरिया की नई खेप आएगी। एडीओ कोऑपरेटिव दुद्धी मनोज कुमार ने कहा कि यूरिया की कोई कमी नहींआएगी। सभी किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध हो रहा है। लगातार यूरिया की डिमांड भेजी जा रही है। डिमांड के मुताबिक खाद नहीं मिल रहीा है। हर क्रय केंद्र पर हर सप्ताह में यूरिया आना शुरू हो गया है।