{"_id":"b1dfcb4cbbe91ae0252d87080db4e686","slug":"lohia-village-irrigation-wells-in-asnhr-left-unfinished-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया गांव असनहर में सिंचाई कूप छोड़ा अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया गांव असनहर में सिंचाई कूप छोड़ा अधूरा
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Tue, 14 Jul 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक क्षेत्र के लोहिया गांव असनहर में वर्ष 2011-12 में कराया जा रहा सिंचाई कूप अधूरा छोड़ दिया गया है। ग्राम पंचायत की ओर से छह लाख पांच हजार की लागत से पुराने कुएं में ही सिंचाई कूप का निर्माण कराया जा रहा है।
यह निर्माण रघुनाथ पुत्र निरंजन के खेत में हो रहा है। जो काम हुआ भी है अभी तक मजदूरों को मजदूरी भी नहीं मिली है।
कई बार रघुनाथ और मजदूरों ने ब्लाक पर शिकायत की, लेकिन सिंचाई कूप को पूर्ण नहीं कराया गया और न ही मजदूरी ही दी गई। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अवनीश शर्मा का कहना है कि अगर सिंचाई कूप अधूरा है तो इसकी जांच कराकर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि वर्ष 2011-12 में असनहर ग्राम पंचायत की ओर से रघुनाथ के खेत में पहले से बने कुएं में छह लाख पांच हजार रुपये की लागत से सिंचाई कूप का निर्माण कराया गया है। जो अधूरा छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
अभी तीन मीटर ऊंचाई तक कूप को बांधना है और कूप की खुदाई भी बाकी है। इसके अलावा मजदूरों की 20 दिन से लेकर 40 दिन तक की मजदूरी बाकी है।
रघुनाथ और मजदूरों ने कई बार ब्लाक पर इसकी शिकायत की, लेकिन सभी ने अनसुना कर दिया। मजदूरों शिवकुमार, तिलक, राजाराम, शंखलाल, रामनाथ, मनोज, कौशिल्या, अमरनाथ, छोटई ने मजदूरी का भुगतान कराए जाने की मांग की है। इस बाबत एडीओ पंचायत लालजी देव पांडेय का कहना है कि मनरेगा से कार्य कराए जाने की वजह से इसके बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं है।
वहीं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अवनीश शर्मा का कहना है कि अगर सिंचाई कूप का निर्माण पुराने कुएं में कराया गया है और उसे अधूरा छोड़ा गया है तो यह एक गंभीर मामला है, इसकी जांच कराई जाएगी। इसके अलावा संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।