{"_id":"62e2d01c13a9b41d7532cb27","slug":"list-of-those-who-instigate-the-tribals-is-being-prepared-sonbhadra-news-vns666438298","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिवासियों को उकसाने वालों की तैयार हो रही कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिवासियों को उकसाने वालों की तैयार हो रही कुंडली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी तहसील क्षेत्र के जंगलों में अचानक कुछ आदिवासियों द्वारा वन भूमि पर अवैध कब्जा करने का मामला संज्ञान में आने पर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों को आदिवासियों को गुमराह करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एसपी ने भी जमीन पर कब्जा करने के लिए उकसाने वालों की कुंडली तैयार करानी शुरू कर दी है।
पिछले कुछ दिनों पूर्व दुद्धी वन क्षेत्र के दुम्हान और कादल गांव में वन भूमि पर अखिल भारतीय वन जन श्रमजीवी यूनियन के बैनर तले कुछ महिला और पुरुषों ने कब्जा करने का मामला संज्ञान में आते ही वन विभाग सक्रिय हो गया। मंगलवार को वन विभाग, तहसील और पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर भूमि को मुुक्त कराना शुरू किया तो कई महिलाएं विरोध करने लगी। मामला बढ़ता देख महिला पुलिस कर्मियों के सहयोग से वन कर्मियों ने 54 महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अधिकांश पुरुष फरार हो गए। रोक के बाद भी दोबारा बुधवार को भी कई लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश, हालांकि वन कर्मियों ने अतिक्रमण को हटवा दिया।
वन भूमि पर अचानक अवैध किए जाने को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा को आदिवासियों को उसका वन भूमि पर कब्जा कराने की साजिश करने वालों की रिपोर्ट मांगी है। खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है। वहीं एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने भी नक्सल एसपी वीएस मिश्रा, दु्द्धी सीओ समेत अन्य मातहतों को वन भूमि पर अवैध कब्जा के लिए भोले भाले आदिवासी, वनवासी को उसका कर अशांति का माहौल पैदा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस कर्मी अशांति का वातावरण पैदा करने की साजिश करने वालों के बारे में पता लगाने में जुटे रहे। वहीं वनकर्मी भी अपने स्तर से कार्यवाही करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
आदिवासियों को उकसा कर वन भूमि पर अवैध कब्जा कराने की साजिश करने वालों के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। भूमि कब्जा करने और कराने में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - चंद्र विजय सिंह, जिलाधिकारी।
मातहतों को वन भूमि पर अवैध कब्जा कराकर अशांति का माहौल पैदा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। अराजक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। - डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक।