फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   List of schools running without recognition started, notice to many

बिना मान्यता चल रहे स्कूलों की बनने लगी सूची, कई को नोटिस

Fri, 06 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
List of schools running without recognition started, notice to many
जिले में नामांकन में पिछड़ने के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग बिना मान्यता संचालित स्कूलों के खिलाफ सख्त हो गया है। विकास खंड स्तर पर ऐसे स्कूलों की सूची तैयार कराई जा रही है। कई स्कूलों को नोटिस भी जारी किया गया है। समुचित जवाब न मिलने पर ताला बंद करने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले में काफी संख्या में ऐसे स्कूल संचालित हो रहे हैं जिनके पास मान्यता नहीं है। नियम-कानून को दरकिनार कर संचालित इन स्कूलों में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इनमें से कई स्कूल तो ऐसे भी हैं जिन्होंने दाखिला तो अपने यहां लिया है, लेकिन कागज में बच्चे किसी दूसरे स्कूल में पंजीकृत हैं। रिजल्ट और टीसी पर उसी स्कूल का नाम अंकित रहता है। कई के पास कक्षा पांच तक की मान्यता है वो भी आठवीं तक कक्षाएं चला रहे हैं। ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार करने में बेसिक शिक्षा विभाग जुट गया है। पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में बिना मान्यता के संचालित करीब दस स्कूलों के संचालकों को नोटिस दिया गया है। कुछ विद्यालयों को बंद भी कराया गया है। बिना मान्यता के संचालित स्कूलों में पंजीकृत बच्चों का नामांकन विभाग बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कराएगा। इससे परिषदीय विद्यालयों में नामांकन की संख्या भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

पकड़े जाने पर दर्ज होगा मुकदमा
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग इन दिनों नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। इसके लिए रोजाना स्कूलों को टारगेट भी दिया जा रहा है। नामांकन की गति बढ़ाने के साथ ही अब विभाग की नजर ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई करने की ओर है, जो नामांकन के लक्ष्य को पूरा करने में व्यवधान पैदा कर रहे हैं। विभागीय अफसरों को आकस्मिक निरीक्षण कर ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई और मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बिना मान्यता के संचालित कई स्कूलों को नोटिस जारी की गई है। वहीं चेतावनी भी दी गई है। बिना मान्यता के स्कूलों का संचालन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई होगी। वहीं इनमें पंजीकृत बच्चों का नामांकन अभिभावकों की अनुमति से परिषदीय विद्यालयों में कराया जायेगा। - हरिवंश कुमार, बीएसए, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed