फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lions Club Charter Members Honored

लायंस क्लब के चार्टर सदस्यों को किया गया सम्मानित

Sun, 28 Feb 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Lions Club Charter Members Honored
सोनभद्र। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज का 46वां चार्टर नाईट एवं पद ग्रहण समारोह शुक्रवार की रात में लायंस भवन में हुआ। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष डॉक्टर आरकेएस चौहान ने चार्टर सदस्यों हरीश अग्रवाल, अशोक जालान, सुमन लता अग्रवाल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने पांच नए सदस्यों को दीक्षा दिलाया। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब राबर्ट्सगंज डिस्ट्रिक्ट में ही नहीं अपितु पूरे मंडल में अपने कीर्तिमान को स्थापित किया है। जिसके लिए 45 साल के इतिहास में पहली बार विमल अग्रवाल को अच्छे कार्यों के लिए बेस्ट सचिव का अवार्ड मिला है। बेस्ट जोन चेयर पर्सन, बेस्ट अध्यक्ष के लिए किशोरी सिंह को, बेस्ट मीडिया कवरेज, बेस्ट ब्लड डोनेशन बेस्ट कोषाध्यक्ष के लिए परमेश जैन और क्लबों को विभिन्न अवार्ड प्राप्त हुए। ओबरा से लेफ्टिनेंट टू गर्वनर बृजेश तिवारी, विशाल गुप्ता, मंडलाध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय द्वारा प्राप्त 10 वर्ष, 15 वर्ष, 25 वर्ष व 45 वर्ष के सदस्यों को सम्मानित किया गया। संचालन दया सिंह ने किया। संयोजन पवन कुमार जैन, हितेश चौहान ने किया। कैबिनेट सचिव अजय मल्होत्रा, कैबिनेट अनिल कुमार रस्तोगी, रीजन चेयर पर्सन विमल चौकसी, जोन चेयर पर्सन अमित सेठ मंच पर आसीन थे। पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने कहा कि लायंस क्लब राबट्र्सगंज विगत तीन वर्षों से बढ़-चढ़कर के सेवा कार्य कर रहा हैं। वंकटेश दूबे को भी सम्मानित किया गया। लायन महिलाओं में सुमन लता अग्रवाल, रीता अग्रवाल, परमजीत कौर, निर्मला सिंघल, शीला जैन, कल्पना केशरी, एकता चौहान, राधिका सिंह, आशु सिंह, सुनीता गुप्ता, सदस्यों में कृष्णा सिंह, सुशील पाठक, सौरभ अग्रवाल, हितेश चौहान, जय कुमार केसरी, घनश्याम दास सिंघल, पुनीत जैन, अशोक गुप्ता, परमेश जैन, संगम गुप्ता, अमित जायसवाल, रमेश जायसवाल, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed