{"_id":"69a1757ebc3d5658750e58fc","slug":"lineman-died-after-electrocuted-while-installing-transformer-in-sonbhdra-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: ट्रांसफार्मर चढ़ाते समय करंट की चपेट में आने से लाइनमैन झुलसा, इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: ट्रांसफार्मर चढ़ाते समय करंट की चपेट में आने से लाइनमैन झुलसा, इलाज के दौरान हुई मौत
Fri, 27 Feb 2026 04:14 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 27 Feb 2026 04:14 PM IST
सार
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में ट्रांसफार्मर चढ़ाते समय करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन झुलस गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के ग्राम जोगनी लोढ़ौता में बृहस्पतिवार शाम ट्रांसफार्मर चढ़ाने के दौरान करंट की चपेट में आए संविदा विद्युत कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार के साथ ही गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को शाम लगभग 6.30 बजे काशी चौहान के घर के पास संविदा विद्युत कर्मी संतोष पुत्र चिंता धरिकार (40) निवासी बिसहार, अन्य संविदा कर्मी डमरू व राजेश के साथ ट्रांसफार्मर चढ़ाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो जाने से खंभे पर चढ़ा संतोष करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
घटना के बाद अन्य विद्युत कर्मियों व ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे जिला चिकित्सालय सोनभद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। परिजन उसे वाराणसी ले गए, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Swami Avimukteshwaranand: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- हाईकोर्ट पर भरोसा, सच्च सामने आएगा और मिलेगी जमानत
थाना क्षेत्र के बिसहार गांव में संविदा लाइनमैन की मौत की खबर मिलते ही मातम पसर गया। बताया गया कि संतोष की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार में दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं, जिनमें एक पुत्र और एक पुत्री की शादी हो चुकी है। वह संविदा पर विसरेखी उपकेंद्र में लाइनमैन का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
प्रधान पति संतोष सोनकर ने बताया कि संतोष की वाराणसी में मृत्यु हो गई है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। शव गांव पहुंचने के बाद विभागीय कार्रवाई व मुआवजे की मांग की जाएगी।