फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Limestone mine spanning 370 hectares; fresh survey begins.

Sonebhadra News: 370 हेक्टेयर में फैली चूना पत्थर की खदान, नए सिरे से सर्वे शुरू

Fri, 17 Apr 2026 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Limestone mine spanning 370 hectares; fresh survey begins.
सोनभद्र। डाला के कजरहट स्थित जिस चूना पत्थर की खदान को तय समय सीमा में शुरू न कराने पर खनन विभाग के सात अफसरों पर कार्रवाई की गई है, उसका सर्वे शुक्रवार से शुरू हो गया। एडीएम वागीश शुक्ल के नेतृत्व में खनन, राजस्व, वन और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम को इस सर्वे में लगाया गया है। इसमें खनन निदेशक की ओर से नामित प्रतिनिधि भी शामिल है। टीम 370 हेक्टेयर में फैले खदान का विभिन्न पहलुओं पर सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर रही है। इसके आधार पर ही खदान के शीघ्र संचालन की नए सिरे से समय सीमा तय की जाएगी।
विज्ञापन

डाला के कजरहट में स्थित चूना पत्थर की खदान का टेंडर वर्ष 2017 में हुआ था। निर्धारित औपचारिकताओं को पूरी करते हुए अधिकतम दो वर्ष की समय सीमा के भीतर इसे चालू करा दिया जाना था, मगर जिले में तैनात रहे खान विभाग के अधिकारी इसमें उदासीन बने रहे। इससे सरकारी राजस्व को भारी क्षति पहुंची है। मामला संज्ञान में आने पर शासन ने जांच शुरू कराई थी। मंडलायुक्त मिर्जापुर की ओर से भेजी गई जांच रिपोर्ट में पाया गया कि जिले में तैनात रहे खनन विभाग के अधिकारियाें ने जानबूझकर इसमें लापरवाही बरती और इसके जरिए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। उधर, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक माला श्रीवास्तव के निर्देश पर कजरहट स्थित खदान का सर्वे भी शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को मुख्यालय से पहुंचे अफसरों ने एडीएम वित्त वागीश शुक्ल और भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी के अनुज सिंह नेतृत्व में सर्वे शुरू किया। सर्वे में खनन विभाग के अलावा राजस्व, सिंचाई और वन विभाग की टीम को भी लगाया है। सभी विभाग अपने दस्तावेजों के आधार पर खदान के वास्तविक क्षेत्र का सीमांकन करते हुए रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिसे मुख्यालय भेजा जाना है। इसके आधार पर खदान को शुरू करने की समय सीमा का निर्धारण होगा।
विज्ञापन

इन अधिकारियों पर हुई है कार्रवाई
जिले में तैनात रहे खान विभाग के जिन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है, उसमें तत्कालीन ज्येष्ठ खान अधिकारी महबूब अली (संप्रति क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारी प्रयागराज), कमलेश कुमार राय (संप्रति ज्येष्ठ खान अधिकारी प्रयागराज) आशीष कुमार (संप्रति मुख्यालय में तैनात) शामिल हैं। इनके अलावा सेवानिवृत्त हो चुके ज्येष्ठ खान अधिकारी जेपी द्विवेदी, खनिज मोहर्रिर चंद्र प्रकाश तिवारी (जालौन में तैनाती), कमला शंकर उपाध्याय (गोरखपुर) और सुनील कुमार (मुख्यालय में तैनात) का नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। विभिन्न बिंदुओं पर इसकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को प्रेषित की जाएगी। वहां से मिले निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी। -कमल कश्यप, ज्येष्ठ खान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed