फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Life is not a film, there will be no retakes... Messages conveying road safety

Sonebhadra News: जिंदगी फिल्म नहीं है, रीटेक नहीं मिलेगा... संदेशों से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Fri, 29 May 2026 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Life is not a film, there will be no retakes... Messages conveying road safety
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कैंप लगाकर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करते पुलिस अधिकारी
चोपन। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर यातायात पुलिस की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। चोपन कस्बे में यातायात पुलिस ने सेल्फी स्टेशन/फोटो बूथ बनाकर लोगों को रांग साइड ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया। अभियान का नेतृत्व एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार और सीओ यातायात डॉ. चारू द्विवेदी ने किया।अभियान के दौरान गलत साइड-हादसे की फास्ट ट्रैक टिकट, मेरी जल्दी किसी की जिंदगी से बड़ी नहीं और जिंदगी फिल्म नहीं है, रीटेक नहीं मिलेगा जैसे संदेशों के माध्यम से वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों ने सेल्फी लेकर सड़क सुरक्षा का संदेश भी प्रसारित किया। यातायात पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को सही दिशा में वाहन चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को फूल और पानी देकर सम्मानित भी किया गया। एएसपी अनिल कुमार ने लोगों से रांग साइड ड्राइविंग से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed