फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   License of three fertilizer shops suspended for irregularity in distribution

वितरण में अनियमितता मिलने पर खाद की तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित

Tue, 31 Aug 2021 05:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
License of three fertilizer shops suspended for irregularity in distribution
यूरिया की किल्लत के बीच वितरण में अनियमितता के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को कृषि विभाग ने तीन दुकानों के वितरण का प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिया। संबंधितों को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। दुकानों से नियमों की अवहेलना की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिकृष्ण मिश्र ने बताया कि धान की फसल में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए विभाग की ओर से विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सांगोबांध स्थित नारायण खाद भंडार से किसानों को खतौनी पर अंकित भूमि के लिए आवश्यकता के अधिक मात्रा में यूरिया देने की पुष्टि हुई। किसान सेवा केंद्र राबर्ट्सगंज पर भी तीन किसानों को तय मात्रा से अधिक यूरिया दी गई थी। विंध्य फर्टिलाइजर घोरावल ने एक व्यक्ति को बिना पहचान पत्र के ही खाद बेच दिया गया था। तीनों दुकानों पर खाद बिक्री के मानकों की अनदेखी पर लाइसेंस निलंबित करते हुए नोटिस दिया गया है। आगे भी पूरे जिले में अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed