फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Letter written to stoppage of trains at Vindhamganj

Sonebhadra News: विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लिखा पत्र

Thu, 13 Apr 2023 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Letter written to stoppage of trains at Vindhamganj
सोनभद्र। राज्यसभा सांसद रामसकल ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर अन्तर्गत विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का ठहराव करने की मांग की है। पत्र के माध्यम से बताया कि स्टेशन पर पूर्व में ट्रेनों का ठहराव होता था, मगर कोरोला कॉल के बाद से ट्रेनों का ठहराव ठप है। इससे यात्रियों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

रेलमंत्री को लिखे पत्र में सांसद ने बताया कि विंढमगंज रेलवे स्टेशन सोनभद्र जिला अन्तर्गत आदिवासी अंचल का एक प्रमुख स्टेशन है। कोरोना कॉल से पहले यहां रांची से चलकर चोपन तक चलने वाली एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18613/18614, पटना- सिंगरौली गाड़ी संख्या 13349/13350 एवं हटिया से चलकर आनंद विहार तक चलने वाली स्वर्ण जयंती झारखंड एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12873/12874 का ठहराव विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर था। मगर कोरोना के बाद इन गाड़ियों का संचालन पुन: प्रारंभ हानेे पर विंढमगंज स्टेशन पर ठहराव नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रेलमंत्री की तरफ से आश्वासन दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही ट्रेनों का ठहराव स्टेशन पर होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed