फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Let not sagging wires set the farmers' hard work ablaze.

Sonebhadra News: किसानों की मेहनत को आग न लगा दें झूलते तार

Sat, 28 Mar 2026 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Let not sagging wires set the farmers' hard work ablaze.
सदर ब्लॉक के गोरडीहा गांव में  कम ऊंचाई पर लटकता तार और नीचे लगी गेहूं की फसल। संवाद
सोनभद्र/केकराही। गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाओं का खतरा भी बढ़ने लगा है। ऐसे में खेतों के ऊपर से गुजर रहे झूलते और ढीले बिजली के तार किसानों की चिंता का बड़ा कारण बन गए हैं। किसानों को डर है कि कहीं ये हाई वोल्टेज तार उनकी कड़ी मेहनत से तैयार फसल को चंद मिनटों में राख न कर दें। किसानों की तरफ से नीचे झूलते जर्जर तारों के संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई जा रही है। हालांकि बिजली निगम के अधिकारी ढीले तारों को सही कराने के लिए किसानों को सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं।
विज्ञापन

चतरा ब्लॉक के हेवती गांव में बीते बुधवार को 440 वोल्ट का हाइटेंशन ढीला होने तार आपस में टकरा गए थे। शॉर्ट सर्किट होने पर निकली चिंगारी से पूर्णवासी हरिजन के मड़हे में आग लग गई थी। आग लगने की इस घटना में पूर्णवासी के घर गृहस्थी के साथ जरूरी सामान जल गए थे। इससे 50 हजार रुपये से अधिक की क्षति हुई थी। इसी तरह खेतों के ऊपर से गुजर रहे कम ऊंचाई वाले तार हवा चलने पर आपस में टकरा जाते हैं और चिंगारी निकलती है, जिससे पकी फसल में आग लगने का खतरा बना रहता है। दो साल पहले 11 हजार वोल्टेज के तार हवा चलने पर आपस में टकराने से सिरपालपुर-बेहाली के पास गेहूं की फसल लगे खेत में आग लग गई थी।
विज्ञापन

यहां भी खतरा कम नहीं
रॉबर्ट्सगंज नगर से सटे गोरहीहा गांव स्थित परिषदीय विद्यालय के साथ ही अन्य स्थानों पर हाईटेंशन तार खेतों में लटक रहे हैं। वहीं पास के किसान मोहन और बहादुर का कहना है कि हाई वोल्ट तारों के आपस में टकराने तथा उससे निकलने वाली चिंगारी से फसल में आग लगने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुरमा गांव, जमगाई, बिजली, सिरपालपुर, लसड़ा और करारी समेत अन्य गांवों में खेतों में कम ऊंचाई पर तार लटक रहे हैं। वहीं, केकराही क्षेत्र में खेतों के बीच से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइनें पोल की दूरी अधिक होने के कारण नीचे झुक गई हैं।
किसानों का कहना है कि कई बार तेज हवा में तार आपस में टकराकर चिंगारी छोड़ते हैं, इससे फसल झुलस जाती है या आग लग जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। अब जैसे-जैसे फसल पककर तैयार हो रही है, किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। क्षेत्रीय किसानों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि झूलते तारों को ऊंचा कराया जाए और विद्युत लाइनों की मरम्मत कराई जाए।
देवरी और भरुहा में लग चुकी है आग
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के देवरी गांव में दो साल पहले शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी की वजह से गेहूं की फसल में आग लग गई थी। आग लगने की घटना में कई किसानों की तैयार गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई थी। केकराही क्षेत्र के भरूहा गांव में किसान नीतीश तिवारी, कृष्ण कुमार और बबलू तिवारी के खेतों में विद्युत चिंगारी से आग लग चुकी है। कटवारिया क्षेत्र के आसपास भी ऐसी घटनाओं में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था।
इन गांवों में कम ऊंचाई पर लटक रहे तार
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के सिरपालपुर, पइका, बिजौली, लसड़ा और चतरा ब्लॉक के मऊ, पड़री, नरोखर सहित अन्य गांवों में बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे हैं। आबादी वाले इलाकों एवं खेतों से गुजर रहे इन तारों के कारण किसानों, पशुओं और खेतों में चलने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के लिए हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। 20 दिन पहले चतरा ब्लॉक के ही बिशुनपुरवा गांव में कम ऊंचाई पर लटकते बिजली के तार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई थी। कई जगह 11 हजार वोल्ट की लाइन खेतों और गांव के रास्तों के ऊपर से गुजर रहा है। कम ऊंचाई के कारण खेतों में काम करने वाले किसानों, मवेशियों और वाहनों को हर समय खतरा बना रहता है।


जहां से जर्जर एवं लटकते तारों की सूचना मिलती है, वहां मरम्मत कार्य कराया जाता है। अकेले रॉबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र में 20 स्थानों पर खंभे लगाकर लटकते तारों को ऊंचा कराया गया है। ग्रामीण इलाकों में लगातार मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। -इं.ओपी गुप्ता, एक्सईएन- रॉबर्ट्सगंज डिवीजन।

सदर ब्लॉक के गोरडीहा गांव में  कम ऊंचाई पर लटकता तार और नीचे लगी गेहूं की फसल। संवाद

सदर ब्लॉक के गोरडीहा गांव में  कम ऊंचाई पर लटकता तार और नीचे लगी गेहूं की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed