फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Leopard once again attack on animal Sonbhadra people afraid of walking towards Village

Sonbhadra: तेंदुए ने एक और जानवर को बनाया शिकार, बस्ती की ओर चहलकदमी से सहमे हैं लोग

Mon, 12 Jun 2023 10:08 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 12 Jun 2023 10:08 AM IST
सार

सोनभद्र जिले के वन क्षेत्रों से सटे रहवासी इलाकों में इन दिनों तेंदुए की सक्रियता ने लोगों की नींद उड़ा दी है। रात में तेंदुए की गुर्राहट से लोग सहमे हुए हैं। पिछले चार दिनों में म्योरपुर इलाके में तेंदुए ने घर के बाहर बंधे कई मवेशियों को अपना शिकार बनाया है। 

विज्ञापन
Leopard once again attack on animal Sonbhadra people afraid of walking towards Village
तेंदुआ - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सोनभद्र जिले के वन क्षेत्रों से सटे रहवासी इलाकों में इन दिनों तेंदुए की सक्रियता ने लोगों की नींद उड़ा दी है। रात में तेंदुए की गुर्राहट से लोग सहमे हुए हैं। पिछले चार दिनों में म्योरपुर इलाके में तेंदुए ने घर के बाहर बंधे कई मवेशियों को अपना शिकार बनाया है।

विज्ञापन


रविवार रात भी उसने पड़री गांव में कुछ बकरी को शिकार बनाया। आबादी की ओर तेंदुए की बढ़ती चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वह विभाग अभी निगरानी में जुटा हुआ है। करीब 25 दिन पहले तेंदुआ सबसे पहले पिपरी रेंज में देखा गया था।

विज्ञापन

जाल और पिंजड़ा मंगाकर हो रही निगरानी

जंगल की ओर गए ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग ने मिर्जापुर से जाल और पिंजड़ा मंगाकर उसकी निगरानी शुरू की लेकिन तेंदुए का कहीं पता नहीं चला। इस बीच रात में जंगल की ओर से कई बार लोगों ने तेंदुए के दहाड़ने की आवाज सुनी। अब पिछले एक सप्ताह से म्योरपुर क्षेत्र के पड़री व आसपास के इलाके में तेंदुए की मौजूदगी के दावे किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक ज्ञानचंद की बकरी, दुदील, मोहन और मुराहु के गाय व बैल को भी तेंदुए ने हमला कर मार दिया है। रविवार की रात रवींद्र और बासदेव की बकरियों को भी तेंदुए ने शिकार बनाया। सभी जानवरों के शरीर पर तेंदुए के पंजे के निशान भी मिले हैं। लगातार बढ़ती घटनाओं से ग्रामीण भयभीत हैं। उन्हें चिंता है कि तेंदुआ कहीं घर के पास खेलते बच्चों अकेले आते-जाते लोगों पर हमला न कर दे। फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुए की निगरानी में जुटी है। रेंजर शहजादा इस्माइलुद्दीन ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों को भी सुरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है।

महुअरिया में भी देखा गया तेंदुआ

पिपरी और म्योरपुर के बाद महुअरिया रेंज के जंगलों में भी तेंदुआ देखे जाने की खबर है। ब्लैक बक घाटी के रूप में मशहूर महुअरिया रेंज से सटे गांवों में पिछले चार-पांच दिनों में कई जगह तेंदुए के पैरों के निशान मिले है। ग्रामीणों ने भी तेंदुआ देखने का दावा किया है। इस क्षेत्र में भी वन विभाग की टीम सतर्क हो गई है। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण जंगलों में स्थित प्राकृतिक जलस्रोत सूखने के बाद वन्य जीव पानी की तलाश में आबादी क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं।

अब तक जिन इलाकों में तेंदुए को देखा गया है, वहां पर्याप्त पानी मौजूद है। इससे पहले गर्मी की शुरुआत में ही फ़रवरी-मार्च में दो तेंदुए की मौत हो गई थी। म्योरपुर के जंगल में शिकारियों ने जंगली सूअर के शक में तेंदुए को मार गिराया था तो सलखन के पास मारकुंडी घाटी में सड़क पार करते समय एक तेंदुआ ट्रक की चपेट में आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed