{"_id":"575319f84f1c1bd649109c2b","slug":"lawyers-did-not-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने नहीं किया काम, निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने नहीं किया काम, निकाला जुलूस
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते वकील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अधिवक्ताओं ने शनिवार को आंदोलन किया। दुद्धी बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन के सदस्य न्यायिक कार्य से विरत रहे। जुलुस निकालकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जिला बनाने की मांग की।
सभा में दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने लखनऊ महापंचायत और मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से हुई वार्ता के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि सोनभद्र मुुख्यालय इस क्षेत्र से अत्यधिक दूरी पर स्थित है। यह पूरा क्षेत्र अति नक्सल बहुल, औद्योगिक बाहुल्य, आदिवासी बाहुल्य है। इसको विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तत्काल दुद्धी को नया जिला घोषित कर देना चाहिए।
लंबे समय से दुद्धी को जिला बनाने की मांग आंदोलन व धरना प्रदर्शन के माध्यम से पुरजोर ढंग से उठाई जा रही है। शासन और प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीर नहीं हैं। वक्ताओं ने कहा कि जब तक दुद्धी को जिला घोषित नही कर दिया जाता तब तक डीएम, एसपी दुद्धी तहसील मुख्यालय पर बैठकर जनसभाओं का निस्तारण करें।
विज्ञापन
कई वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें और दुद्धी को जिला बनाओ के लिए आगे की रणनीति तैयार की। इस मौके दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव,सिविल बार अध्यक्ष राम अजोरभारती, संघर्ष मोर्चा के महासचिव प्रभु सिंह, प्रवक्ता दिनेश अग्रहरी, रामपाल जोहरी, जितेंद्र श्रीवास्तव, सत्यनारायण यादव, उदयलाल मौर्या, रामखेलावन सिंह, हरनाम सिंह, अशोक तिवारी आदि रहे।