फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lawyers demonstrated to make Duddhi a district

दुद्धी को जिला बनाने के लिए वकीलों ने किया प्रदर्शन

Sun, 17 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lawyers demonstrated to make Duddhi a district
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने शनिवार को दोपहर में कचहरी गेट के सामने सिविल बार संघ और दुद्धी बार संघ के अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किया।
विज्ञापन

बार संघ के अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्ता ने कहा कि करीब तीन दशक के ऊपर जिले की मांग किया जा रहा है। लेकिन सरकार हाथ पर हाथ रख कर बैठा हुआ है सरकार के नुमाइंदे केवल आश्वासन देते हैं और जिला बनाए जाने की घोषणा नहीं करते यह सब दोहरी नीति किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुद्धी बार संघ के पूर्व अध्यक्ष रामपाल जौहरी ने कहा कि लंबे समय से जिला बनाए जाने के लिए किया जा रहा है लेकिन शासन ने अभी तक दुद्धी को जिला बनाए जाने की घोषणा नहीं किया है उन्होंने कहा कि चुनाव में क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो दुद्धी को जिला निश्चित रूप से बना दिया जाएगा लेकिन सरकार के साढ़े चार साल के बाद भी सरकार ने जिला बनाए जाने की बात तो दूर रहा संज्ञान भी नहीं लिया, जिससे लोगों में नाराजगी धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है। जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा ने कहा कि यदि सरकार शीघ्र जिला घोषित नहीं किया तो संघर्ष समिति के लोग अपना आंदोलन तेज करेंगे। पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि संघर्ष समिति तीन दशक से ऊपर से जिला बनाए जाने की मांग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार दुद्धी तहसील से सबसे ज्यादा रेवेन्यू सरकार को मिलता है।उसके बावजूद भी तहसील को अब तक जिला नहीं बनाया गया और नहीं क्षेत्र का समुचित विकास कराया गया है। लोग आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। लेकिन क्षेत्र के लोगों का कोई सुनने वाला नहीं है। लंबे समय से दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग किया जा रहा है। यदि सरकार शीघ्र दुद्धी को जिला नहीं बनाती है तो क्षेत्र के लोग इस आंदोलन को और तेज करेंगे।इस मौके पर सत्यनारायण यादव, रामपाल जोहरी, रामजी पांडेय, आनंद कुमार, उदय लाल मौर्या, संतोष कुमार, राकेश मिश्रा, प्रदीप कुमार, जवाहरलाल, राहुल, छोटेलाल, कृष्णदेव अग्रहरि, वीरेंद्र कुमार श्रीचंद भगवान दास, प्रेमचंद्र गुप्त, राजेंद्र चंद्रवंशी, अमरावती देवी, सूर्यकांत तिवारी, आशीष गुप्ता, प्रेमचंद यादव, राकेश तिवारी, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed