फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lawyers affected by strike

वकीलों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित

Tue, 17 Mar 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Tue, 17 Mar 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Lawyers affected by strike
 इलाहाबाद जिला कचहरी परिसर में 11 मार्च को गोली मारकर की गई वकील की हत्या के मामले में मंगलवार को भी अधिवक्ताओं का हड़ताल जारी रहा। इस वजह से न्यायालय का कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन


 वहीं राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में मंगलवार को अगली कार्रवाई के लिए बैठक में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। 18 मार्च को पुन: बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

इसमें आंदोलन की रणनीति  बनेगी।सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक ने कहा कि अभी तक प्रदेश भर के वकीलों पर दर्ज किया गया केस वापस नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके अलावा मृतक अधिवक्ता के परिवारवालों को मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी नहीं दी गई। ऐसे में वकील अब चुप बैठने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि जैसा भी यूपी बार काउंसिल का निर्देश रहेगा उसी के अनुरूप आंदोलन किया जाएगा। हड़ताल के बाबत आमसभा की बुधवार को बैठक में विचार-विमर्श कर रणनीति बनेगी।


इस मौके पर मुरली धर शुक्ल, अंशुमान सिंह, अमरनाथ मिश्र, रामसागर शर्मा, महेंद्र प्रसाद शुक्ल, जीएस राय, कपिल कुमार, अरुण सिंघल, मुनिराज शाह, अशोक पाठक, हरिशंकर मौर्या, डीके मौर्या, भानुप्रताप चौहान, राजीव गौतम, राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed