{"_id":"5e30c4c8bbc7ff2138cc150fa7bfea72","slug":"lata-was-honored-teacher-of-shakti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्तिनगर की लता को मिला शिक्षक सम्मान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्तिनगर की लता को मिला शिक्षक सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय क्षेत्र में स्थित संत जोसेफ स्कूल की शिक्षक लता जॉन को उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बृहस्पतिवार को यह अवार्ड दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जूबिन ईरानी ने दिया। उत्तर प्रदेश में पुरस्कार पाने वालों में लता पहले और पूरे भारत में चौथे स्थान पर रहीं।
एमएससी मैथ के बाद बतौर पीजीटी शिक्षक के रूप में संत जोसेफ स्कूल में करीब 20 साल से सेवा दे रहीं लता के पति एनटीपीसी सिंगरौली में पदस्थ है। स्कूल की शिक्षक को उत्कृष्ट शिक्षक अवार्ड मिलने से शिक्षकों में प्रसन्नता है। स्कूल के प्रधानाचार्य वाल्टर डिसिल्वा ने इस कामयाबी का श्रेय लता के लगन और परिश्रम को दिया। उनका कहना था कि बेहतरीन शिक्षा के लिए जाने जाने वाले संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर के शिक्षक को मिले इस अवार्ड से देश में संत जोसेफ शक्तिनगर का मान बढ़ा है। इस उपलब्धि के लिए एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ अभिभावकों ने लता और स्कूल के प्रधानाचार्य को बधाई दी। लता ने बताया कि वे पढ़ाते समय छात्रों के बीच कभी किसी प्रकार का भेद नहीं किया। उनके क्लास के सभी छात्र उनके लिए एक समान हैं और आगे भी रहेंगे।