{"_id":"09bec2ac2012165fa4426bc564f11795","slug":"lashed-clouds-people-found-some-relief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बरसे बादल, लोगों को मिली थोड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसे बादल, लोगों को मिली थोड़ी राहत
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
Updated Fri, 12 Jun 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलचिलाती धूप और तेज उसम के बीच शुक्रवार को दोपहर बाद हुई हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिली। करीब तीन बजे हल्की आंधी के बाद बादल गरजे और बरसे भी। कुछ देर के लिए हुई हल्की बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली, वहीं किसानों में इस बात की उम्मीद जगी है कि अगर दो दिन तक बारिश हुई तो धान की नर्सरी डाली जा सकेगी। इस बारिश से घरों में और उमस बढ़ गई।
बेतहाशा गर्मी के बाद शुक्रवार को दोपहर बाद बारिश शुरू हुई। पहले हल्की आंधी चली और फिर बारिश होने से बाहर का मौसम पूरी तरह से खुशनुमा हो गया। करीब 15 मिनट हुई बारिश से लोगों ने काफी हद तक राहत की सांस ली है। पिछले दो दिनों से रात में मौसम में बदलाव जैसा प्रतीत हो रहा था। गुरुवार की रात भी आसमान में बादल छाए हुए थे, जिससे जल्द बारिश की उम्मीद जताई जा रही थी।
उधर जिला मुख्यालय समेत कई अन्य क्षेत्रों में आंधी भी आई, लेकिन इससे कोई क्षति नहीं हुई है। उधर जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार का कहना है कि शुक्रवार को हुई बारिश से कोई नुकसान नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि दो-तीन दिन और बारिश हुई तो यह किसानों के लिए काफी हद तक फायदेमंद हो सकती है।