फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   lal bahadur shstriji

लाल बहादुर शास्त्री ने राष्ट्र को उत्तम नेतृत्व प्रदान किया

Sun, 12 Jan 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
lal bahadur shstriji
राबर्ट्सगंज चाचा नेहरु पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के पुण्य तिथि पर पुष्प ?
सोनभद्र। देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि शनिवार को युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चाचा नेहरू पार्क राबर्ट्सगंज में मनाया। इसमें उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शास्त्री का संदेश वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है। उनके आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशुुतोष दूबे ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने किसानों और जवानों की बात कर देश को नई दिशा दी थी। देश के प्रति उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष नामवर कुशवाहा के कहा कि शास्त्री के शासनकाल में 1965 का भारत पाक युद्ध शुरू हो गया। इससे तीन वर्ष पूर्व चीन का युद्ध भारत हार चुका था। शास्त्री ने अप्रत्याशित रूप से हुए इस युद्ध में राष्ट्र को उत्तम नेतृत्व प्रदान किया और पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि शास्त्री सच्चे गांधीवादी थे जिन्होंने अपना सारा जीवन सादगी से बिताया और उसे गरीबों की सेवा में लगाया। इस दौरान प्रदीप कुमार चौबे, जितेंद्र पांडेय, सूरज वर्मा, दिलशान खां, ओंकार पांडे, सोनू पांडे, कमलेश ओझा, निगम मिश्रा, प्रमोद कुमार पांडे, राकेश मिश्रा, संजय मिश्रा, मदन श्रीवास्तव,राहुल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed