फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lakhs stolen in three shops at a distance from the police station

थाने से चंद दूरी पर तीन दुकानों में लाखों की चोरी

Fri, 28 Jan 2022 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen in three shops at a distance from the police station
बीजपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने बीजपुर पुनर्वास स्थित हार्डवेयर, किराना और मोबाइल की दुकानों से नकदी और सामान उड़ा दिया। थाने से चंद मीटर की दूरी पर चोरों ने घटना को अंजाम देकर पुलिस की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

दूधहिया देवी मंदिर के पास सीताराम गर्ग की हार्डवेयर की दुकान है। बीती रात को चोर दुकान की शीट काटकर करीब एक लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर कैमरे का डीवीआर भी उठा ले गए। सुबह जब सीताराम ने दुकान खोला तो छत पर लगी लोहे की सीट कटी देख हैरान रह गए। काउंटर का ताला टूटा था। सीसीटीवी कैमरे की तार कटे थे। दुकान के पीछे जंगल में कैमरे का डीवीआर मिला। वहीं डोडहर मोड़ पर स्थित रवि मोबाइल दुकान की भी शीट तोड़ कर चोर 11 कीमती मोबाइल के अलावा छह हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोस में अमन जनरल स्टोर में भी अज्ञात चोरों ने दुकान की शीट तोड़ करीब 35000 नकदी पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में थाने से महज चंद कदम दूरी पर तीन दुकानों में चोरी से खलबली मच गई। पिछले दिनों स्वागत गेट के पास भी मोबाइल की दुकान का शटर तोड़ कर अज्ञात चोरों ने लाखों के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया था। वहीं पुनर्वास प्रथम में गीता श्रीवास्तव के घर से चोर नकदी सहित मोबाइल उठा ले गए थे। चोरी की खबर मिलने पर एसआई बृजेश कुमार पांडेय व लल्लन यादव हमराहियों के साथ मौका मुआयना कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने मेें जुट गए। दारोगा बृजेश पांडेय का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed