फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lakhs stolen from village Pradhan house in sonbhadra Thieves stole cash and jewellery

प्रधान के घर से लाखों की चोरी: चोरों ने नकदी-जेवरात समेटा, एक सप्ताह में दो घटनाओं से लोगों आक्रोश; उठे सवाल

Fri, 30 May 2025 05:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 30 May 2025 05:34 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के डूमरडीहा गांव में चोरों ने लाखों का माल समेट लिया। ग्राम प्रधान के घर हुई चोरी की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। चोरों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई है।

विज्ञापन
Lakhs stolen from village Pradhan house in sonbhadra Thieves stole cash and jewellery
घटना के बाद माैके पर माैजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime News: सोनभद्र में दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में बीती रात ग्राम प्रधान के घर से नकदी-जेवरात समेत लाखों का सामान चोरी हो गया। घरवालों को सुबह चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। ग्राम प्रधान फूलपत्ती देवी ने बताया कि रात्रि में सभी लोग 11 बजे तक जगे हुए थे।

विज्ञापन


यह चोरी की घटना 12 से तीन बजे के बीच हुई है। चोरों ने दो कमरों में घुस कर चोरी किया है। चोर घर के पीछे से बाउंड्रीवाल फांदकर घर के भीतर आए। गैलरी के दाएं साइड कमरा में रखे बक्सा का ताला तोड़कर एक सोने की चेन, पाजेब दो, पायल दो, अंगूठी दो, एक लॉकेट सोने का, 50 हजार रुपये (कपड़े में लपेटा हुआ) निकाल लिए।
विज्ञापन


दूसरे कमरे में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़ उसमें रखे चांदी के गहने के अलावा अन्य सामान को लेकर भागने में सफल हो गए। प्रधान पति सुभाष ने बताया कि भोर में करीब तीन बजे उठकर अपने घर के आस पास देखा, लेकिन कोई जानकारी उस समय तक नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

सुबह उठकर देखते ही महिला प्रधान के होश उड़ गए। चोरी की घटना से गांव के लोगों में भय का माहौल हो गया है। इस घटना के एक सप्ताह पूर्व में धनौरा गांव में इसी तरह की एक बड़ी चोरी की घटना हुई है। एक चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा नहीं कर पाई। वहीं, दूसरी चोरी की घटना वह भी ग्राम प्रधान के घर होना।

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कहा कि चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। फॉरेंसिक टीम की ओर से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। किसी भी कीमत पर चोर को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed