फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lack of currency in banks intact, people Presha

बैंकों में करेंसी की कमी बरकरार, लोग परेशा

Sat, 17 Dec 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sat, 17 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Lack of currency in banks intact, people Presha
राबर्ट्सगंज इलाहाबाद बैंक में उपभोक्ताओं की लगी भीड़।
नोटबंदी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जग गई है। शनिवार को आरबीआई ने जिले में करीब तीन सौ करोड़ करेंसी की खेप भेज दी है। इसे शनिवार देर रात तक पहुंच जाने की उम्मीद है। इससे बैंकों से लोगों को जरूरत के अनुसार रुपये मिलने की संभावनाएं बढ़ गई है। हालांकि शनिवार को बैंकों में करेंसी की कमी बरकरार रही है। इससे लोग परेशानियों का सामना उठाना पड़ा।
विज्ञापन



बताते चले किे आठ नवंबर से पांच सौ और एक हजार की नोट बंद होने के बाद से बैंकों में लोगों को जरूरत के अनुसार रुपये नहीं मिल रहे है। शनिवार तक अधिकांश बैंकों में लोगों को दो हजार से पांच हजार रुपये ही मिले। अभी तक करेंसी के अभाव में जिले में स्थित 54 एटीएमों में से अधिकांश एटीएम बंद पड़े है। इससे लोगों को रुपये निकालने के लिए इस एटीएम से उस एटीएम का चक्कर लगाते रहे। कड़ाके ठंठ में बैंकों में लोगों की भीड़ लगी रही। ग्रामीण क्षेत्रों केे बैंकों में सुबह नौ बजे से ही लोग लाइन लगाने लगे थे। क्योंकि रविवार को बैंक बंद रहेगा। हालांकि अब लोगों को बैंकों और एटीएम से रुपये मिलने की संभावनाएं जग गई है।
विज्ञापन



शनिवार को लीड बैंक के मैनजेर करूणेश कुलश्रेष्ठ ने बताया कि आरबीआई ने जिले में करीब तीन सौ करोड़ की करेंसी भेज दी है। सोमवार को भी जिले में करेंसी की खेप पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन में बैंकों से लोगों को जरूरत के अनुसार रुपये मिलने लगेंगे। उधर पुलिस अधीक्षक लल्लन यादव के निर्देश पर रात भर सभी थाना/चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के बैंकों में करेंसी को रखवाने में लगे रहे। जिन बैंकों में करेंसी पहुंच गई है वहां सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed