फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Laborers protest against honorarium, retrenchment

मानदेय, छटनी को लेकर मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 23 Feb 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Laborers protest against honorarium, retrenchment
ओबरा। स्थानीय तापीय परियोजना में बीएचईएल कंपनी के तहत कार्य करा रही निजी कंपनी की तरफ से श्रमिकों की छंटनी किए जाने से नाराज श्रमिक मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान श्रमिकों ने जमकर नारेबाजी की। मौके पर मौजूद दर्जनों श्रमिकों ने बताया कि कार्यदाई संस्था के जिम्मेदारों द्वारा श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ से श्रमिक हित में प्रदत मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है। श्रमिकों को किसी तरह का डिमांड भी नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर श्रमिकों में रोष है। वहीं श्रमिकों ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला संगठन मंत्री बृजेश पांडेय को पत्र सौंपकर बताया कि सभी श्रमिक लगभग ढाई वर्ष से उक्त फर्म में कार्य कर रहे हैं। वर्तमान समय में प्रतिदिन फर्म के जिम्मेदारों द्वारा मजदूरों को उनके कार्य से हटाया जा रहा है। दूसरी ओर कार्यदाई संस्था द्वारा श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी, ईपीएफ पर्ची और बोनस नहीं दिया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में एजाज, रामप्रसाद, किशन सिंह, गणेश, राजू ,आनंद, सरोज, सुनील, महेश पटेल, दिनेश, उपेंद्र कुमार, रामनरेश, पंकज गुप्ता, इंद्रजीत, दिलीप, सुखदेव, मुन्नू यादव सहित दर्जनों श्रमिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed