{"_id":"664a2a1f384fea9017053bf1","slug":"laborers-dead-body-reaches-home-from-bangalore-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-113247-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बंगलूरू से श्रमिक का शव पहुंचा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बंगलूरू से श्रमिक का शव पहुंचा घर
विज्ञापन
विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल ग्राम पंचायत निवासी रामकुमार राम (28) पुत्र मुरली का शव रविवार को गांव पहुंचा। शव लेकर आई एम्बुलेंस का ग्रामीणों ने घेराव कर मुआवजे की मांग की। रामकुमार की बंगलूरू में काम करने के दौरान 11 हजार हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
मृतक के पिता मुरली राम ने बताया कि उसका पुत्र रामकुमार 15 दिन पूर्व ही घर से बंगलूरू गया था। वह भोपाल से कंपनी की तरफ से बंगलूरू में सिविल से संबंधित काम करने के लिए भेजा गया था। वहां काम करने के दौरान 11 हजार हाईवोल्ट करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता नहीं दिए जाने के कारण एंबुलेंस को रोककर रखा गया था। ग्रामीण मृतक की पत्नी और एक बच्चे के भरण पोषण के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। कंपनी के अधिकारी से फोन पर आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को छोड़ा।