फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Labor unions came on demonstration demanding honorarium payment

मानदेय भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन पर उतरे श्रमिक संघ

Mon, 28 Mar 2022 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Labor unions came on demonstration demanding honorarium payment
देशव्यापी आंदोलन के समर्थन में सोमवार को संविदा श्रमिक यूनियन के पदाधिकारियों ने अनपरा परियोजना के मैटेरियल गेट पर प्रदर्शन किया। मजदूरों के मानदेय भुगतान में देरी पर असंतोष जताया। मानदेय वृद्धि की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्तमान सरकार की मनमानी के चलते मजदूर, किसान व आम जनता परेशान है। सरकारी संपदाओं को बेचा जा रहा है। रोजाना बढ़ रही महंगाई से मजदूर वर्ग बेहाल है। इसके एवज में मजदूरों का मानदेय अब तक नहीं बढ़ाया गया। परियोजनाओं में कार्यरत मजदूरों को कब कार्य से निकाल दिया जाएगा, कोई गारंटी नहीं है। एक ही पद पर सालों से कार्य करने के बावजूद मजदूरों को नियमित नहीं किया जा रहा। प्रदर्शन में जिला संविदा श्रमिक यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल, सीटू के जिलाध्यक्ष अवधराज सिंह, बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन से विशंभर सिंह, नौजवान सभा के गुड्डू उपाध्याय, केदार सिंह, सफाई मजदूर संघ के नेता मुन्ना मलिक, ओमप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed