फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kushwaha society should create hunger for power

सत्ता पाने की भूख पैदा करे कुशवाहा समाज

Wed, 08 Sep 2021 06:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
Kushwaha society should create hunger for power
राबर्ट्सगंज विवेकानंद हाल में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा को संबोधित करती वाराणसी की जिला पंचाय? - फोटो : SONBHADRA
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने बुधवार को सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम आगे बढ़ाने वालों को सम्मानित किया। स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में स्वजातीय बंधुओं से एकजुटता की अपील की गई। वक्ताओं ने सत्ता पाने के लिए राजनीतिक ताकत बनने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वाराणसी की जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने कहा कि गौरवशाली इतिहास वाले कुशवाहा समाज को सत्ता की चाबी पाने के लिए कठिन संघर्ष करने की जरूरत है। एकजुटता के बिना हम किसी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते। छोटी-छोटी संख्या में बंटने की बजाय हमें एक होना होगा। बिना एकजुट हुए हम राजनीतिक रूप से सशक्त नहीं बन सकते और राजनीतिक नेतृत्व के बिना समाज की बेहतरी मुश्किल है। राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा ने कहा कि आज यूपी की सत्ता की चाबी मौर्य और कुशवाहा समाज के हाथों में है। कुशवाहा समाज को सत्ता पाने की भूख पैदा करनी होगी। अध्यक्षता गुरु गोपाल सिंह कुशवाहा ने की। कार्यक्रम में मोहन कुशवाहा समेत जिले के नवनिर्वाचित कुशवाहा-मौर्य समाज के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नीरज कुशवाहा, चंद्रभान सिंह, रामबचन मौर्य, जयप्रकाश कुशवाहा, इंद्र बहादुर मौर्य, रवींद्र मौर्य, सुरेश मौर्य, राजेश कुशवाहा, रामचंद्र मौर्या, कुश मौर्या, उदयनाथ कुशवाहा, अशोक, भोला कुशवाहा, विजय मौर्य, बजरंगी कुशवाहा, रामबाबू, राकेश कुमार, आलोक कुमार, राजेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed