फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kubri Fighters won the match by defeating Parasi Superkings

Sonebhadra News: परासी सुपरकिंग्स को हराकर कुबरी फाइटर्स ने जीता मैच

Tue, 08 Apr 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Kubri Fighters won the match by defeating Parasi Superkings
अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित शहीद उद्यान में चल रहे स्व. बाबू लाल वर्मा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता अनपरा प्रीमियर लीग के तीसरे दिन पांच मैच खेले गए। इसमें रेणुसागर हिंदुस्तानी, औड़ी इंडियंस, अनपरा लायंस, कुबरी फाइटर्स, ऊर्जांचल टाइगर्स ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पहला मैच रेणुसागर हिंदुस्तानी और रेहटा वारियर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेहटा वारियर्स ने 8 ओवर में 7 विकेट पर 53 रन बनाए। जवाब में रेणुसागर हिंदुस्तानी की टीम ने 6.2 ओवर में 4 विकेट पर ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द मैच अमित जौहरी रहे।
विज्ञापन

दूसरा मैच डिबुलगंज सुपरस्टार्स और औड़ी इंडियंस के बीच खेला गया। इसमें डिबुलगंज सुपरस्टार्स 8 ओवर में 45 रन बनाकर सिमट गई। जवाब में औड़ी इंडियंस ने 5.1 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच शिवम सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच अनपरा लायंस और ककरी महाराजा के बीच खेला गया। इसमें अनपरा लायंस ने 8 ओवर में 4 विकेट पर 53 रन बनाए। जवाब में ककरी 8 ओवर में 5 विकेट पर 47 रन ही सिमट गई। मैन ऑफ द मैच अनुराग कुमार रहे।
चौथा मैच कुबरी फाइटर्स और परासी सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। इसमें परासी 8 ओवर में 6 विकेट पर 55 रन ही बना पाई। जवाब में कुबरी फाइटर्स ने बिना विकेट खोए ही मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच दिलीप सिंह रहे।

पांचवा मैच ऊर्जांचल टाइगर्स और काशीमोड़ चैलेंजर्स के बीच खेला गया, जिसमें ऊर्जांचल टाइगर्स 8 ओवर में 5 विकेट पर 60 रन बना पाई। जवाबी में काशीमोड़ 8 ओवर में 4 विकेट पर 47 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच सतेंद्र रहे। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता डीके विकल, दिलीप मिश्रा, शशि यादव, संजय उपाध्याय, योगी हेमंत उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed