फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kshetra Panchayat members opened front against block chief, demonstrated in collectorate

ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Tue, 16 Aug 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kshetra Panchayat members opened front against block chief, demonstrated in collectorate
राबर्ट्सगंज विकास खंड क्षेत्र के कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में ब्लॉक प्रमुख पर उत्पीड़न और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम के प्रतिनिधि को पत्रक सौंप कर कराए गए विकास कार्यों की जांच किए जाने की मांग की। चेताया कि सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करने में अमोखर के क्षेत्र पंचायत सदस्य राजनाथ यादव, रामलाल लसड़ा, पवन कुमार शुक्ला परसौटी, कृपाशंकर सलखन, जिलाजीत पुरनाजीम, रमेश बहुआर, तारा देवी सजौर, उर्मिला देवी कूरा, गीता देवी परासी, संतोष कुमार पवर, शमशेर बुडहर खुर्द, पुष्पा देवी सलखन, दिनेश पटेल डेहरी शामिल रही। उन्होंने कहा कि ब्लाक प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उनके कृत्य से परेशान होकर दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने इस्तीफा भी दे दिया है। ब्लाक प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्यों से काम कराने के लिए प्रस्ताव नहीं ले रहे हैं। अपने चहेते ठेकेदारों से काम करवा रहे हैं। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। आरोप लगाया कि कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों के क्षेत्र मेें काम तक नहीं हुआ है और सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed