{"_id":"8e773fde860050a652ee538e51157941","slug":"kotedaron-villagers-demonstrating-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदारों के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदारों के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
Updated Wed, 10 Jun 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कूरा और डीबर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने कोटेदार की गलत कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कोटेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में पत्र देकर कार्रवाई की मांग उठाई।
राबर्ट्र्सगंज ब्लाक के कूरा गांव के ग्रामीण बुधवार की दोपहर युवक कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष दूबे की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि कोटेदार पूर्व की लिस्ट में दर्ज 216 निर्धन पात्रों को जून माह का गल्ला नहीं दे रहा है।
उसने 50 निर्धन पात्रों की सूची खुद ही बनाई है जिस पर किसी अधिकारी या ग्राम प्रधान का हस्ताक्षर नहीं है। आरोप लगाया कि इस लिस्ट में ज्यादातर लोग दूकानदार की बिरादरी के हैं जिनको लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दूकानदार 35 किलो राशन का पैसा कार्डधारकों से वसूल कर उन्हें महज 34 किलो अनाज ही वितरित कर रहा है। ग्रामीणों ने अन्य कई आरोप लगाए हैं।
इसके बाद ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र कुमार गुप्ता, पप्पू, रामचंद्र, रमेश, देवधनी, लालजी, उदय शर्मा, तेजबली कोल, नागेश, अवधेश, हरी प्रसाद आदि शामिल थे। उधर घोरावल ब्लाक के डीबर गांव के ग्रामीण भी भारी संख्या में कोटेदार के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी की। आरोप लगाया कि कोटेदार कार्डधारकों को बिना वजह का परेशान कर रहा है। निर्धारित दर से अधिक दाम पर अनाज दे रहा है। आरोप लगाया कि नया कार्ड अपात्रों को दे दिया गया है। इसमें बड़े पैमाने पर अनियमितता की गई है। ग्रामीणों ने इसकी जांच कराने की मांग की। इस दौरान जोखू प्रसाद, बिंदू प्रसाद, जयराम यादव, वीर सिंह गोड़, मुन्नर गोड़, बैजनाथ, छविंद्र, छोटे, तनबुड़ुक, रामनारायन, रामचंद आदि मौजूद रहे।