{"_id":"86b6113b059fa333b4c34049afa7bb96","slug":"knhr-raise-the-water-level-of-the-river-broken-seftiwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनहर नदी का जलस्तर बढ़ा, सेफ्टीवाल टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनहर नदी का जलस्तर बढ़ा, सेफ्टीवाल टूटा
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हो रही लगातार बारिश होने की वजह से कनहर नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। नतीजतन पानी डायवर्जन के लिए बना सेफ्टीवाल पानी के तेज बहाव की वजह से चार स्थानों पर टूट गया। इसकी वजह से स्पेलवे निर्माण में पानी भर गया और निर्माण कार्य ठप हो गया है। इसकी जानकारी मिलते ही गुरुवार को मुख्य अभियंता ओपी श्रीवास्तव समेत अधिकारियों ने जायजा लिया।
सहायक अभियंता रामगोपाल ने बताया कि बुधवार की रात आठ बजे से दो बजे के बीच कनहर नदी में पानी बढ़ा है। कहा कि छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज और चंदवा में जलमापी यंत्र लगाए जाने से कनहर नदी में जलस्तर वृद्धि की सूचनाएं लगातार दर्ज की जाती रही है।
बताया कि परियोजना के मुख्य अभियंता ओपी श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता एसएनपी यादव व विजय श्रीवास्तव, सहायक अभियंता हेमंत वर्मा के अलावा दुद्धी एसडीएम गिरिजा शंकर सिंह, तहसीलदार जितेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार पवन सिंह ने भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ गहन मंत्रणा की। इस दौरान संबंधितों का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।