फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   King Jayalal's sacrifice will always be remembered

राजा जयलाल का बलिदान सदैव रहेगा याद

Fri, 02 Oct 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
King Jayalal's sacrifice will always be remembered
सोनभद्र। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की तरफ से बृहस्पतिवार की देर शाम बिचपई स्थित पटेल धर्मशाला में शहीद राजा जयलाल सिंह का बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान युवाओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया और देश की एकता- अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली गई। कहा कि आजादी के लिए राजा जयलाल का यह बलिदान देश सदैव याद रखेगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष विनोद सिन्हा, महासचिव विजय कुमार सिंह, सीडी सिंह, शिवराम सिंह, जयमनी सिंह, जेसी विमल सिंह, सूरजबली सिंह, बृजराज पटेल आदि ने कहा कि आजमगढ़ के बदौला स्टेट के राजा जयलाल सिंह ने 18वीं सदी के समय गोरी हुकूमत के खिलाफ जमकर आवाज बुलंद की। कई बार गोरों को आजमगढ़ की धरती से पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। उनकी बढ़ती लोकप्रियता और जनता के बढ़ते समर्थन को देखते हुए अंग्रेजी सरकार ने एक अक्टूबर 1859 को उन्हें फांसी दे दी। तब से अब तक एक अक्टूबर को अमर बलिदानी राजा जयलाल सिंह के बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। अध्यक्षता जयमनी सिंह ने की और संचालन राजकुमार बौद्ध ने किया। रविभूषण सिंह, नागेश्वर सिंह, देशराज सिंह पटेल, आशुतोष सिंह, पवन पटेल, परमेश्वर पटेल, इं. केडी सिंह, मुकेश पटेल तरंग, रघुनाथ सिंह, सुरजीत पटेल, रामेश्वर भाई पटेल, विक्रम पटेल, राणा प्रताप सिंह, कांग्रेस पटेल, विकास पटेल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed